कोलेस्ट्रॉल यह शब्द सुनने पर दिमाग में एक ही बात आती हैं वो हैं दिल की बीमारी| आर्टरीज में होनेवाला कोलेस्ट्रॉल उस तक ब्लड को नहीं पहुंचने देता हैं और फिर आप हार्ट अटैक और कोरोनरी हार्ट डिजीज के शिकार हो सकते हैं | मगर ज्यादातर लोगों को ये पता नहीं हैं की लीवर आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रख सकता हैं | इसके लिये लीवर को रखना होगा हेल्दी | डॉ. रीना रावत सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर और नूट्री हेल्थ की डॉ. शिखा हमें बताती हैं की कैसे लीवर आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता हैं |
क्या सच में लीवर डेटॉक्स करने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल कम होता हैं ?
कोलेस्ट्रॉल मोम की तरह गाढ़ा होता हैं, जो रक्त प्रवाह में रहता हैं | इसका इस्तेमाल बाइल एसिड और स्टेरॉयड हॉर्मोन को बनाते समय किया जाता हैं | मगर ये बात ध्यान में रखिये की लीवर कोलेस्ट्रॉल बनाता भी हैं और शरीर से कम भी करता हैं | लीवर शरीर का 80% कोलेस्ट्रॉल इस्तेमाल करता हैं और 20% कोलेस्ट्रॉल फूड में इस्तेमाल होता हैं |
आयुर्वेद में एक संकल्पना हैं लीवर डेटॉक्स जो लीवर की कार्यक्षमता बढ़ाता हैं और उसे साफ या स्वच्छ करता हैं | लीवर डेटॉक्स करने से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने नहीं देता हैं | लीवर पाचन क्रिया का महत्वपूर्ण भाग होता हैं | लीवर में पित्त, दोषा होते हैं जो पाचन क्रिया में होनेवाले फैट के लिये जिम्मेदार हैं | अगर लीवर में टॉक्सिन्स ज्यादा हो गये तो टॉक्सिन्स को कम करने की उसकी क्षमता धीरे-धीरे कम होती हैं | ब्लड में होने वाला कोलेस्ट्रॉल कम करना हैं तो लीवर की कार्य पद्धती को सुधारना जरूरी हैं | जिससे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर करने में मदद होगी |
लीवर को हेल्दी रखने के लिये सैचुरेटेड फैट्स होने वाले फूड खाना कम करे | ऐसे फ़ूड खाने से ब्लड में एल डी एल (बैड कोलेस्ट्रॉल ) की लेवल बढ़ता हैं | ऐसे फ़ूड खाइये जिनमें अनसैचुरेटेड फैट्स हैं जैसे वेजिटेबल ऑयल्स (केनोला आयल, ऑलिव आयल ) | ऐसे फ़ूड खाने से एल डी एल कोलेस्ट्रॉल कम होता हैं | एलोवेरा, गुडुची, पुनर्नवा, शुद्ध गुगुल ये हर्ब्स खाने से सैचुरेटेड फैट कम करते हैं जिससे लीवर कोलेस्ट्रॉल कम होता हैं | लीवर डेटॉक्स करने के लिए आयुर्वेदिक हर्ब्स लेने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिये |
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.