स्किन पर दिख रहे लाल चकत्ते और दाने हो सकते हैं इस बीमारी का हैं संकेत, इग्नोर करने की न करें गलती

Symptoms of Herpes: त्वचा रोगों पर होने वाले लाल दाने और चकत्तों को हम कभी-कभी सामान्य समझ कर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्किन से जुड़ी इस गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण?

WrittenBy

Written By: Gulshan Kumar | Updated : March 12, 2024 12:47 PM IST

यदि आपकी त्वचा पर लाल रंग के दाने और चकत्ते जैसे हो रहे हैं और इनमें काफी जलन भी हो रही है। तो ये एक गंभीर स्किन डिजीज हर्पीस के संकेत हो सकते हैं। हर्पीस एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो काफी तेजी से फैलता है। हर्पीस में हमारी त्वचा पर लाल रंग के दाने जैसे हो जाते हैं जो आगे चलकर घाव के रूप में बदल सकते हैं। इन दानों में काफी ज्यादा जलन और दर्द हो सकता है। यह रोग काफी तेजी से हमारी त्वचा पर बढ़ता है। हर्पीस हमारी त्वचा पर होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो हमारी त्वचा को बुरी तरह प्रभावित करता है। हर्पीस होने की संभावना 40 साल से अधिक आयु वाले लोगों को होती है। इस रोग के पीछे के कारण वैरिसेला जोस्टर वायरस होता है। जिससे संक्रमण होने के कारण हमारे शरीर में लाल-लाल चकत्ते और दाने जैसे हो जाते हैं। क्योंकि यह एक संक्रामक रोग है इसलिए इसके लिए हमें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

हर्पीस के लक्षण - Symptoms of Herpes

  1. लाल दाने और चकत्ते साथ ठंड लगना, बुखार और सिर दर्द होना।
  2. कुछ दिनों बाद यह दानें गहरे लाल हो सकते हैं और इस जगह पर छाले हो सकते हैं।
  3. गंभीर स्थिति में इन छालों में पानी भर सकता है और इसमें भयंकर दर्द होता है।
  4. इसके अलावा हर्पीस के संक्रमण से कारण हमें थकान और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

कितने दिन में ठीक होता है हर्पीस? - How many days does herpes take to cure?

हर्पीस एक गंभीर संक्रामक रोग है जो अपने शुरुआती लक्षणों से लेकर लगभग 3-4 सप्ताह का समय पूरी तरह ठीक होने में ले सकता है। इस रोग की शुरुआत में शरीर पर छोटे-छोटे बारीक दाने निकलते हैं जो समय के साथ गहरे और बड़े हो जाते हैं। 4-5 दिन बीतने पर इन दानों में पानी भर सकता है वहीं इन्हें पूरी तरह सूखने में 15-20 दिन का समय लग सकता है।

हर्पीस का इलाज - Herpes Treatment

हर्पीस एक ऐसा संक्रामक रोग है जिसका इलाज केवल डॉक्टर के परामर्श के आधार पर ही किया जाना चाहिए। इस रोग के लिए 'एसाइक्लोविर' दवा का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक एंटीवायरल दवा है। इसके अलावा डॉक्टर इसके लक्षणों जैसे खुजली आदि से निपटने के लिए अलग-अलग के मरहम भी देते हैं। वहीं यदि किसी मरीज को इसमें ज्यादा दर्द अनुभव हो रहा है तो 'जोस्टावैक्स वैक्सीन' दी जाती है।

हर्पीस के लिए घरेलू उपचार - Home Remedies for Herpes

  • इसके लिए आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए, यह आपकी खुजली और जलन को कम करेगा।
  • हर्पीस की समस्या में आपको गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। यदि आपको नहाने के लिए गर्म पानी चाहिए तो उस जगह को कवर करके नहाएं।
  • इसके अलावा आप संक्रमित स्थान की किसी ठंडी चीज से सिकाई भी कर सकते हैं।
  • इसके अलावा संक्रमण वाली जगह पर कॉर्नस्टार्च और बेकिंग सोडा को मिलाकर लगा सकते हैं।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। यदि आप किसी तरह के रोग से परेशान हैं तो आपको बिना देर किए चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source