Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Taking medicines right way: किसी भी तरह की दवा खाने के लिए अक्सर डॉक्टर मरीजों को दूध (Milk) या पानी के साथ उसका सेवन करने की सलाह देते हैं। कुछ लोग सर्दियों और बरसात में गुनगुने पानी के साथ भी दवा खाते हैं। यह सबकुछ लोगों की सुविधा और स्वाद के अलावा दवा में मौजूद पोषक तत्वों के प्रभाव पर भी निर्भर करता है। जैसे, कैल्शियम और विटामिन डी की गोलियों को हमेशा दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि दूध के पोषक तत्व विटामिन डी (Vitamin D) और कैल्शियम (Calcium) को जल्दी से घुलने में मदद करते हैं। वहीं, कुछ आयुर्वेदिक औषधियों को भी गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है।
लेकिन, शायद ही कोई इस बारे में सोचता है कि दवा को गर्म या ठंडे पानी के साथ लेने से उनकी हेल्थ को क्या नुकसान हो सकता है या बिना डॉक्टर से पूछे गर्म या ठंडे पानी के साथ दवा खाना कितना सही है? इसी बारे में पढ़ें यहां।
दवा खाने के बाद वह पेट में जब पहुंचती है जो वहां मौजूद जैविक झिल्लियों द्वारा दवा के घटकों को अवशोषित करने का काम शुरू हो जाता है। दवा में मौजूद घटकों को सही तरह से शरीर में अवशोषण के लिए पेट के अंदर अनुकूल वातावरण बनना जरूरी है। जब भी आप ठंडे पानी के साथ दवा खाते या पीते हैं तो पेट के अंदर भी तापमान कम हो जाता (effects of taking medicine with cold water) है। इससे दवा को घुलने में अधिक समय लगता है। इसी तरह पेट ठंडे पानी के तापमान को बढ़ाने या उसे गर्म करने के कार्य में लग जाता है और दवा के इस्तेमाल की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
आयुर्वेद में खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से (drinking cold water after meal) मना किया जाता है क्योंकि गर्म खाना खाने के बाद आपकी पाचन अग्नि (Digestive fire) तेजी से काम करने लगती है। लेकिन, ठंडा पानी पीने के बाद यह अग्नि शांत हो जाती है। इससे खाना धीमी गति से पचता है। जिससे आपको इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। पेट में गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन महसूस होने का कारण यह जठराग्नि कमजोर होना ही है।
पाचन तंत्र के काम करने के तरीके को ध्यान में रखते हुए आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए आप ठंडे पानी के साथ दवा ना खाएं। दवा खाने के लिए हमेशा सादा पानी पीएं या हल्का गुनगुना(lukewarm water) पानी। यह आपकी दवा को तेजी से अवशोषित होने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें-