Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Reasons Why You Are Waking Up With Body Ache: क्या आपको भी रात में पूरी नींद लेने के बावजूद सुबह उठते ही पूरे शरीर में दर्द रहता है? अगर हां, तो यह शरीर की कई गंभीर समस्याओं की ओर इशारा कर सकता है। कई लोग इसे हल्के में लेते हैं या पेन किलर पर निर्भर हो जाते हैं। लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अगर आपको रोज उठने के बाद शरीर में दर्द होता है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द और जकड़न होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार अत्यधिक थकान या गलत पोजीशन में सोने की वजह से ऐसा हो सकता है। लेकिन अक्सर शरीर में दर्द के साथ उठना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आज इस लेख में शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानेंगे सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द होने के कारणों के बारे में -
आज की लाइफस्टाइल में लोग ज्यादातर समय बंद कमरे या एसी ऑफिस में बिताते हैं, जिससे उन्हें धूप नहीं मिलती। इसका सीधा असर शरीर में विटामिन-डी के स्तर पर पड़ता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी के कारण मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको सुबह उठने के बाद शरीर में तेज दर्द होता है, तो अपना विटामिन-डी लेवल टेस्ट करवाएं।
सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द होना एनीमिया का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो ऑक्सीजन की सप्लाई सही तरह से नहीं हो पाती, जिसके कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।
शरीर का बढ़ा हुआ वजन भी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। ज्यादा वजन होने से रीढ़ की हड्डी, घुटनों और गर्दन पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, बहुत अधिक वजन होने के कारण नींद में सांस से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। वजन कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग के लिए समय निकालें और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।
सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द होना ऑस्टियोपोरोसिस का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में बोन डेंसिटी कम हो जाती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। खासतौर पर 35 की उम्र के बाद महिलाओं में यह समस्या आम होती है। ऐसे में, अगर आपको सोकर उठने के बाद शरीर या जोड़ों में दर्द रहता है, तो आपको अपनी बोन डेंसिटी की जांच करवा लेनी चाहिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
विटामिन डी और बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में फोर्टिफाइड अनाज, सोया दूध, और अन्य प्लांट-बेस्ड दूध, मांस मछली, अंडे, और डेयरी उत्पाद को शामिल करें। विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए वसायुक्त मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम, और फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
हड्डियों में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे चोट, संक्रमण या किसी गंभीर बीमारी के कारण भी हड्डियों में दर्द हो सकता है।
शरीर में दर्द होने पर आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं, जैसे आराम करें, खूब पानी पिएं और प्रभावित हिस्से की मालिश लगाएं। लेकिन यदि दर्द गंभीर है या कुछ दिनों से ज्यादा रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
विटामिन-बी12 और विटामिन-डी की कमी के कारण शरीर में गंभीर दर्द हो सकता है। इसके अलावा, पोटैशियम और आयरन की कमी भी शरीर में दर्द का कारण बन सकती है।