छींक आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और कभी-कभार छींक आना कोई गंभीर बात नहीं। लेकिन कुछ लोगों को सुबह उठते ही छींके आने लगती हैं जो दोपहर तक या पूरा दिनभर आती रहती हैं। दरअसल छींक किसी बीमारी की वजह से नहीं बल्कि एलर्जी की वजह से आती हैं। तो अगर आप समझ नहीं पा रहे कि आपको किस चीज से एलर्जी हुई है तो हम आपको बताते हैं लगातार छींक का कारण बनने वाले एलर्जी के अलग-अलग प्रकार। पढ़ें यह आर्टिकल और समझें कि आपको किस चीज की एलर्जी है।
सर्दी–जुकाम : यह छींक आने का सबसे आम कारण है। सर्दी-जुकाम होते ही छींकें आनी शुरू हो जाती है और यह सर्दी का सबसे शुरुवाती लक्षण है। अगर अचानक छींक आनी शुरू हो जायें तो जान लें कि आपको जुकाम हो गया है और अब उसके हिसाब से परहेज और इलाज शुरू करें।
सिगरेट से एलर्जी : कई लोगों को सिगरेट के धुंए से भी एलर्जी होती है और वे जैसे ही किसी सिगरेट पीने वाले के संपर्क में आते हैं छींके आनी शुरू हो जाती हैं। इसलिए अगली बार आस पास कोई सिगरेट पी रहा हो तो उस जगह से उठकर कहीं और चले जायें और ऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें।
पालतू जानवरों से एलर्जी : कई लोगों को पालतू जानवर जैसे कि कुत्ते या बिल्ली से एलर्जी होती है और इनके कारण उन्हें लगातार छींके आने लगती हैं। अगर आपको ऐसी एलर्जी है तो पालतू जानवरों से दूरी बनाये रखें।
मौसम में बदलाव : कुछ लोगों को सीजनल एलर्जी होती है। ऐसे लोग मौसम में हुए किसी भी परिवर्तन के कारण छींकना शुरू कर देते हैं। खासतौर पर जब गर्मियों के दिन में अचानक तेज बारिश होने लगती है तो ऐसे लोगों को ज्यादा छींके आने लगती हैं।
अधिक तापमान : कई बार मौसम के तापमान में अचानक हुए तेज बदलाव के कारण भी छींकें आने लगती हैं, जैसे कि बहुत देर तक आप ऑफिस में एसी में बैठे हों और अचानक से आप धूप में निकल जायें तो तापमान में हुए बदलाव के कारण आपको तुरंत छींक आ जाएगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.