आपके पेट में धीरे-धीरे 'जहर' भर रहा है मोमोज, इन बीमारियों का रहता है खतरा

Momos Side Effects :  मोमोज का स्वाद कई लोगों को काफी जबरदस्त लगता है। इसलिए कई लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोमोज आपके शरीर के लिए घातक हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 31, 2023 12:12 PM IST

Momos Side Effects : मोमोज एक चाइनीज डिश है, जिसे आजकल लोग काफी ज्यादा खाना पसंद कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोमोज आपके पेट के लिए धीरे-धीरे जहर बन रहा है। जी हां, गली-मोहल्ले और नुक्कड़ों पर मिलने वाले मोमोज आपके लिए जहर बन सकते हैं। इसका चस्का आपके शरीर को धीरे-धीरे बीमार कर रहा है। इसलिए मोमोज से दूरी बना लें। अगर आप नियमित रूप से मोमोज का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से न सिर्फ आपका ब्लड शुगर बढ़ेगा। बल्कि ब्लड प्रेशर पर भी इसका असर हो सकता है। वहीं, मोमोज अधिक खाने वालों को पाइल्स की बीमारी भी हो सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल मोमोज खाने से एक व्यक्ति की जान बी गई है। इसके बाद AIIMS के डॉक्टर्स ने मोमोज खाने को लेकर चेतावनी  भी दी है। 

क्या है चेतावनी

एम्स के डॉक्टर्स का कहना है कि जब भी मोमोज खाएं, तो सावधानी पूर्वक इसका सेवन करें। अगर आप बिना सोच-समझे मोमोज का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में यह गले में भी फंस सकता है। इसलिए इसे अच्छी तरह से चबाकर खाएं। वैसे आप मोमोज कैसे भी खाएं, लेकिन यह आपके लिए अनहेल्दी ही होगा, क्योंकि इसमें काफी ज्यादा मैदा होता है। 

किन बीमारियों का होता है खतरा?

डायबिटीज का खतरा

मोमोज को तैयार करने के लिए मैदे का प्रयोग किया जाता है। इससे मोमोज अधिक लोच वाले बनते हैं। मैदा का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको डायबिटीज का खतरा रहता है। इसलिए मैदा न खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में मोमोज खाना भी डायबिटीज मरीजों के लिए किसी खतरे से कम नहीं होता है। 

बवासीर की समस्या

मैदे से तैयार होने वाले मोमोज को खाने से आपको बवासीर की परेशानी भी हो सकती है। दरअसल, मैदा  अल्ट्रा प्रोसेस्ड से तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर बिल्कुल न के बराबर होता है। इसी वजह से आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। वहीं, इसके साथ खाई जाने वाली तीखी लाल चटनी बवासीर का कारण बन सकता है।  

कैंसर को देता है दावत

मोमोज का सेवन करने से आपको कैंसर का भी खतरा रहता है। दरअसल, कुछ लोग मोमोज के फ्लेवर को बढ़ाने के लिए इसमें अजीनोमोटो का इस्तेमाल करते हैं। अजीनोमोटा मोनोसोडियम ग्लूटामाइन (MSG) केमिकल है। इसके सेवन से कैंसर का खतरा रहता है। इसके अलावा यह स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक इत्यादि का कारण भी बन सकता है। 

मोमोज का सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से बचें। साथ ही अगर आपको मोमोज खाने के बाद किसी तरह की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source