Sunita Williams स्पेस में हमेशा क्यों खुले रखती थीं बाल? एक्सपर्ट से जानिए एस्ट्रोनॉट क्यों नहीं बांधते बाल

मिशन के दौरान स्पेस से आयी सभी तस्वीरों में सुनीता विलियम्स के बाल हमेशा हवा में लहराते ही दिखे, जिसके पीछे एक साइंटिफिक कारण है। आइए जानते हैं।

Sunita Williams स्पेस में हमेशा क्यों खुले रखती थीं बाल? एक्सपर्ट से जानिए एस्ट्रोनॉट क्यों नहीं बांधते बाल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 22, 2025 10:37 PM IST

एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स  (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) आखिरकार सुरक्षित तरीके से जमीन पर वापस आ गए हैं। 286 दिन स्पेस में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथी एस्ट्रोनॉट भारतीय समय के अनुसार, बुधवार की तड़के सुबह फ्लोरिडा के बीच पर उतरे। इस 9 महीने की स्पेस यात्रा में सुनीता विलियम्स (Sunita Williams Space Mission) अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज करती रहीं और अपना समय बिताने के लिए कुछ क्रिएटिव काम भी किए। सलाद उगाने और स्पेस में दिवाली मनाने जैसी एक्टिविटीज की तस्वीरें भी अक्सर सुनीता विलियम्स की तरफ से भेजी गयीं। इन तस्वीरों मे जहां स्पेस में जीवन जीने से जुड़ी चुनौतियों, परेशानियों और फायदों की कुछ झलकियां मिलीं। वहीं, ज्यादातर तस्वीरों और वीडियोज में सुनीता विलियम्स के बाल खुले हुए या बिखरे हुए नजर आए।

सुनीता विलियम्स के खुले हुए बालों को देखकर अक्सर लोगों के मन में सवाल आता रहा कि आखिर सुनीता क्यों अपने बालों को बांधकर नहीं रखतीं या हमेशा ही उनके बाल बिखरे हुए क्यों रहते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह आलस या समय की कमी नहीं या बल्कि ये साइंस से जुड़ी हुई समस्या है। जी हां, सुनीता विज्ञान से जुड़े हुए एक कारण के चलते स्पेस में बालों को खोलकर रखती थीं। आइए जानते हैं कि स्पेस में बालों को बांधकर रखने में क्या समस्या हो सकती है और बाल बांधने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

स्पेस में सुनीता विलियम्स क्यों नहीं बांधती थीं अपने बाल-Why astronauts like Sunita Williams don’t tie their hair in space?

डर्मटॉलजिस्ट, डॉ. शरीफा चौसे (Inputs by Dr Shareefa Chause, Dermatologist, Dr Shareefa Skin care clinic, Mumbai) ने बताया कि, स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स को माइक्रोग्रैविटी (microgravity) का अनुभव होता है। इसका अर्थ है किसी सामान को खींचते समय गुरुत्वाकर्षण शक्ति काम नहीं करती। जैसे बालों को कंघी करते समय उन्हें नीचे की तरफ रखना मुश्किल (keep hair tied in the spacecraft) हो सकता है। इसी वजह से स्पेस में सिर के बाल साधारण स्थिति में रहने की बजाय हवा में हर तरफ उड़ते हुए और बिखरे हुए दिखायी देते हैं। इसीलिए, लम्बे बालों वाली एस्ट्रोनॉट्स को अपने बालों को बांधकर रखने या चोटी बनाने में दिक्कत आ सकती है।

Also Read

More News

इसी तरह स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स अपने बालों को खुला रखते हुए अपने आसपास के वातावरण को भी चेक करते हैं। इससे, कसकर बांधी गयी चोटी से होने वाली तकलीफों और परेशानी ( discomfort caused by those tight hairstyles) से बचने में मदद होती है।

स्पेस में बालों को बांधकर रखने से क्या परेशानी हो सकती है?- Problems astronauts can face if they tie their hair in space

हो सकता है सिरदर्द

टाइट हेयरस्टाइल या कसी हुई चोटी बांधने से स्पेस में माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। यह माइक्रोग्रैविटी के कारण होता है।

टेम्परेचर कंट्रोल में आ सकती है मुश्किल

बंधी हुई चोटी के कारण सिर में गर्मी और पसीना अधिक बनता है। इससे आपके शरीर को अपना टेम्परेचर कम रखने में मुश्किल हो सकती है। विशेषकर स्पेसक्राफ्ट के बंद माहौल में शरीर की गर्मी बढ़ सकती है जिससे तबियत भी बिगड़ सकती है।

स्कैल्प में हो सकती है परेशानी

इसी तरह बालों को कसकर बांधने से सिर में तनाव बढ़ जाती है और स्कैल्प की इरिटेशन बढ़ सकती है। इससे स्कैल्प की त्वचा को भी नुकसान हो सकता है।

इन सबके साथ एस्ट्रोनॉट्स इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि उनके बालों की वजह से उन्हें देखने में कोई समस्या नहीं हो। इसीलिए जब जरूरत होती है तो वे अपने बालों को सावधानी से बांध लेती है।

डॉ. शरीफा चौसे कहती हैं कि, हमें ये समझना होगा कि एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में अपने बालों का ख्याल और स्टाइलिंग अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार करते हैं। इसी तरह अंतरिक्ष में हवा उस तरीके से नहीं बहती जैसे पृथ्वी पर हवा बहती है इसीलिए, एस्ट्रोनॉट्स अपने बालों को खोलकर रखते हैं ताकि बाल नेचुरली मूवमेंट करते हैं।

TRENDING NOW