
Also Read
Risk Of High BP In Diabetes: डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजिज है जो कई कारणों से हो सकती है। वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ बीमारियों का रिस्क (Risk of diseases in diabetes) अन्य लोगों की तुलना में अधिक भी होता है जैसे, डायबिटीज में किडनी फेलियर (Kidney Failure) और आंखों की रोशनी जाने का डर अधिक होता है। वहीं, यह भी देखा गया है कि जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी होती है उनमें हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क (Risk of Hypertension in diabetes) भी अन्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। हाइपरटेंशन के कारण डायबिटीज में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
हाई ब्लड शुगर लेवल्स और हाई ब्लड प्रेशर लेवल (Diabetes And Hypertension), ये दोनों ही समस्याएं खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती हैं। इन दोनों की हेल्थ कंडीशन्स के कारण भी लगभग एक ही हैं जैसे, शरीर का अधिक वजन, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, अल्कोहल और स्मोकिंग की आदतें, कसरत ना करना और जेनेटिक्स या पारिवारिक इतिहास। इन सब रिस्क फैक्टर्स की वजह से डायबिटीज के साथ-साथ हाइपरटेंशन होने का खतरा भी लगातार बना रहता है।
टाइप 2 डायबिटीज में इंसुलिन रेजिस्टेंस(Insulin Resistance) की स्थिति भी देखी जाती है। इस स्थिति में आपकी बॉडी इंसुलिन हार्मोन्स के प्रति सही तरीके का रिस्पॉन्स (Insulin Response) नहीं दे पाता और इसी के चलते शरीर में शुगर लेवल हाई होने लगता है। नसों में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने से नसों को डैमेज पहुंचता है। ऐसे में नसें कठोर होने लगती (Hardening of nerves) हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में भी दिक्कतें आने लगती हैं। इससे आपका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ सकता है। (Risk factors of Diabetes and Hypertension)
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।