नहाते समय पेशाब लगना कौन सी बीमारी है? जानिए कारण और उपचार

Nahaate samay peshab kyun aata hai: क्या बाथरूम में नहाते समय आपको बार-बार पेशाब लगती है? यहां पढ़ें इस समस्या के कारण और इससे आराम के उपाय।

नहाते समय पेशाब लगना कौन सी बीमारी है? जानिए कारण और उपचार

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 12, 2025 9:31 PM IST

Why do people feel urge to urinate during bath: नहाते समय कई बार लोगों को पेशाब लग जाती है। कई बार ऐसा बार-बार होता है और वे थोड़ी-थोड़ी देर में यूरीन पास करते हैं। तो वहीं, कुछ लोगों को शरीर पर पानी डालते ही पेशाब करने की जरूरत महसूस होती (Water Triggers Urge To Pee) है। कई बार यह स्थिति इतनी गम्भीर भी हो जाती है कि लोगों के लिए बाथरूम से टॉयलेट जाना भी मुश्किल हो जाता है और वे बाथरूम में ही पेशाब कर देते हैं। नहाते वक्त पेशाब आने की इस समस्या (Nahate samay peshab aana) से लोग परेशान हो जाते हैं और घबरा जाते हैं कि कहीं उन्हें किसी तरह की बीमारी तो नहीं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है और आप नहाते समय पेशाब कंट्रोल ना कर पाने (Nahate huye peshab na rok pana) की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं कि क्यों होता है ऐसा। साथ ही जानते हैं कि नहाते समय पेशाब होने की समस्या को कंट्रोल करने के उपाय (Tips to control urination during bath) क्या हैं?

नहाते समय क्यों लगती है पेशाब?

दरअसल, हमारा मस्तिष्क और ब्लैडर लगातार एक न्यूरल नेटवर्क के जरिए एक-दूसरे से  कम्युनिकेट करते रहते हैं। इसे ब्रेन-ब्लैडर एक्सिस (Brain-Bladder Axis) भी कहा जाता है। इस नेटवर्क की मदद से शरीर से यूरीन को बाहर निकालने की प्रक्रिया को आसान बनाता है और इससे शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद होती है। जैसे जब ब्लैडर यूरिन से पूरी तरह भर जाता है, तब नर्वस सिस्टम (Nervous system) सक्रिय होकर शरीर को संकेत देता है कि अब यूरीन पास करने की जरूरत है और ब्लैडर अब और प्रेशर नहीं संभाल सकता है। इस तरह भरे हुए ब्लैडर को खाली करने के संकेत मिलने के बाद आप पेशाब करने के लिए टॉयलेट जाते हैं।

लेकिन, वहीं दूसरी तरफ नहाते हुए बार-बार पेशाब लगने के पीछे इसे ब्लैडर-ब्रेन नेटवर्क से जुड़ी एक समस्या कारण बनती है। ऑस्ट्रेलियन वेबसाइट ‘द कन्वर्सेशन’ (The conversation) की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब कोई व्यक्ति शरीर पर ठंडा पानी डालता है तो इससे शरीर का सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है। ऐसे में आपके शरीर में रक्तचाप या ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। इसी बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किडनियां जल्दी-जल्दी फ्लूड को फिल्टर करने का काम करती है। यह प्रक्रिया को इमर्शन ड्यूरेसिस (immersion diuresis) कहा जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान ब्लैडर (Bladder) साधारण से तेज गति से काम करने लगता है और पेशाब भी जल्दी-जल्दी बनता है और बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है।

Also Read

More News

हो सकते हैं ये गम्भीर कारण

कुछ गम्भीर मामलों में कुछ छुपी हुई बीमारियों के कारण भी नहाते हुए जोर से पेशाब आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैं और इसके सही कारणों का पता लगा सकते हैं। नहाते हुए पेशाब करने के कुछ ऐसे ही कारण ये हैं-

TRENDING NOW

नहाते समय पेशाब आने की समस्या कम करने के उपाय क्या हैं?

  • आप ठंडे पानी की जगह गर्म या गुनगुने पानी से स्नान (Hot water bath) करें।
  • नहाते समय पहले पैरों पर पानी डालें फिर पेट पर और फिर कंधों और सिर पर। इस तरह नहाने से आपको पेशाब को कंट्रोल करने (controlling urine during bath) में मदद हो सकती है।
  • पेल्विक एरिया को मजबूती देने वाले योगासनों और एक्सरसाइजेस का अभ्यास करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।