अचानक से हार्ट बीट क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर से जानें

Heart Beat Increase Reason: कई बार दिल की धड़कन तेजी से बढ़ जाती है। इसके पीछे कौन-से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 19, 2025 7:36 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Shrey Srivastava

Sudden Heart Beat Increases Causes in Hindi:हृदय हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में रक्त पंप करने का काम करता है। यह ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाता है। साथ ही, शरीर में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर हटाता है। दिल का काम धड़कना भी होता है। इसे हृदय गति या पल्स रेट भी कहा जाता है। आपको बता दें कि दिल धड़कना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जो शरीर में रक्त पंप करने के लिए होती है। हमारा हृदय प्रति मिनट 60 से 100 के बीच में धड़कता है। कई बार ज्यादा वर्कआउट या शारीरिक गतिविधि करने से दिल की धड़कन बढ़ जाती है। लेकिन, कुछ मामलों में दिल बिना शारीरिक गतिविधि के भी तेजी से धड़कता है। हृदय गति का बढ़ना कोई आम बात नहीं है। यह किसी-न-किसी कारण से ही होता है। इसलिए दिल की तेज धड़कन जैसी स्थिति को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आइए, शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन के डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं अचानक दिल की धड़कन क्यों बढ़ जाती है?

अचानक दिल की धड़कन तेज होने के क्या कारण हैं?

कई बार दिल की धड़कन अचानक से तेज हो जाती है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

तनाव और चिंता

तनाव और चिंता, अचानक से दिल की धड़कन तेज होने का प्रमुख कारण हो सकता है। जब कोई व्यक्ति तनाव या चिंता में होता है तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है। इसकी वजह से हृदय की गति तेजी से बढ़ सकती है।

हृदय रोग

अगर किसी व्यक्ति को हृदय से जुड़ी कोई बीमारी है, तो उन्हें भी अचानक दिल की धड़कन तेज होने जैसी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। हृदय की संरचना में समस्या, विद्युत प्रणाली में गड़बड़ी जैसी स्थिति में यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा, जब हृदय पर ज्यादा दबाव पड़ता है तो इस स्थिति में भी दिल की धड़कन अचानक तेज हो सकती है।

शराब और तंबाकू

अगर आप शराब और तंबाकू का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो अचानक दिल की धड़कन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, शराब और तंबाकू में निकोटीन होता है। निकोटीन वैसे तो संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। यह दिल की धड़कन तेज होने का कारण भी हो सकता ह। निकोटीन से हृदय गति तेज हो सकती है। यह ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकता है।

कैफीन का सेवन

कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन भी हृदय गति अचानक से बढ़ सकती है। कैफीन हृदय की मांसपेशियों में मौजूद रिसेप्टर्स को उत्तेजित करता है। इससे नॉरएड्रेनालाईन और नॉरपेनेफ्रिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं। इसकी वजह से अचानक से हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाएरखना चाहते हैं तो कैफीन का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

थायराइड

थायराइड रोगियों में भी हृदय गति बढ़ने की समस्या हो सकती है। यह हाइपरथायरायडिज्म का एक सामान्य लक्षण है। अगर बार-बार हार्ट बीट बढ़ने की दिक्कत हो रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

एंग्जाइटी

एंग्जाइटी के कारण भी दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाती है। एंग्जाइटी में रहने से एड्रेनालाईन तनाव हार्मोन रिलीज होता है। इससे हृदय गति तेजी से बढ़ सकता है। आपको घबराहट महसूस हो सकती है।

अगर पल्स रेट 120 से ऊपर हो तो क्या होगा?

अगर पल्स रेट 120 से ऊपर हो जाए तो यह टैचीकार्डिया (Tachycardia) का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में दिल पर दबाव बढ़ता है। इसकी वजह से व्यक्ति को थकावट हो सकती है। साथ ही, चक्कर आने, सांस लेने में मुश्किल और बेहोशी जैसे लक्षणों का अनुभव भी हो सकता है।

हार्ट बढ़ जाए तो क्या करें?

  • हार्ट बीट अचानक से बढ़ने पर घबराएं नहीं। इस दौरान आपको शांति में बैठना चाहिए।
  • लंबी गहरी सांस लेंऔर आराम करें।
  • हार्ट बीट बढ़ने पर पानी पिएं।

अगर आपका अचानक से हार्ट बीट बढ़ता है तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

सोते समय दिल की धड़कन तेज होने का क्या मतलब है?

सोते समय दिल की धड़कन कई कारणों से तेज हो सकती है। तनाव और चिंता इसका प्रमुख कारण हो सकता है। इसके अलावा, कई बार डरावना सपना देखने के बाद भी दिल की धड़कन बढ़ सकती है। कुछ मेडिकल कंडीशन भी दिल की धड़कन को बढ़ा सकते हैं।

अचानक से हार्ट बीट बढ़ने के लक्षण

जब किसी व्यक्ति की अचानक से हार्ट बीट बढ़ती है, तो इस स्थिति में कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

  • हार्ट बीट बढ़ने पर सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
  • हार्ट बीट बढ़ने से अचानक थकावट महसूस हो सकती है।
  • हार्ट बीट बढ़ने से चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।
  • हार्ट बीट बढ़ने से छाती में दर्द हो सकता है।

अगर आपको इनमें से किसी भी एक लक्षण का अनुभव हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

हार्ट पेशेंट को कितना पैदल चलना चाहिए?

हार्ट पेशेंट को नियमित रूप से 30-35 मिनट की वॉक जरूर करना चाहिए। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

हार्ट पेशेंट को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

हार्ट पेशेंट को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। हेल्दी डाइट लें और रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें। हार्ट की रेगुलर चेकअप जरूर कराएं।

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

हार्ट को हमेशा हेल्दी रखने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। आपको धूम्रपान और शराब से भी पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

हेल्दी हार्ट के लिए क्या खाएं?

हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source