महिलाओं की इन 3 बीमारियों की वजह से झड़ते हैं उनके बाल, समय शुरू कर दें अपनी देखभाल 

Reasons of Hair Fall in Female : महिलाओं में बाल झड़ने के पीछे कई वजह हो सकती है। आइए जानते हैं इन वजहों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 31, 2023 11:05 AM IST

Reasons of Hair Fall in Female : अधिकतर महिलाओं से आपने सुना होगा कि उनके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं। बालों को झड़ता देखकर महिलाएं काफी ज्यादा परेशान हो जाती हैं। साथ ही इसके लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाताी हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स से ज्यादा फर्क नजर नहीं आता है। ऐसे में आपको बाल झड़ने के पीछे के कारणों के बारे में जानने की जरूरत होती है। जी हां, बाल झड़ने के कारण कई हो सकते हैं। ऐसे में इन कारणों को जानकर इसका इलाज कराने पर ही आपके बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसके पीछे की वजह जानें। मदरहुड हॉस्पिटल की डॉक्टर मनीषा रंजन का कहना है कि आज के समय में महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इन बीमारियों की वजह से उनके बाल भी ज्यादा झड़ते हैं। आइए जानते हैं इसके बारें-

थायराइड की वजह से झड़ते हैं बाल

भारत में लगभग 40 फीसदी से अधिक महिलाएं थायराइड से ग्रसित हैं। थायराइड एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से हमारे शरीर में हार्मोन असंतुलित हो जाता है। इसके कारण आपके बाल भी काफी ज्यादा झड़ते हैं। थायराइड दो तरह से होते हैं। इस बीमारी का समय पर इलाज बहुत ही जरूरी है। अगर थायराइड के लक्षणों को नजरअंदाज किया गया, तो यह कई गंभीर बीमारियों को रूप धारण कर सकता है। थायराइड की परेशानी होने पर आपको समय पर दवा लेने के साथ-साथ अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। 

एनीमिया

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में आयरन की कमी काफी ज्यादा देखी जा रही है। शरीर में आयरन की कमी के कारण न सिर्फ आप शारीरिक रूप से कमजोर फील करती हैं, बल्कि इसके कारण आपके बाल भी काफी ज्यादा झड़ते हैं। ऐसे में आपको अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की पूर्ति करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप आयरन से भरपूर आहार का सेवन करें। इससे एनीमिया का खतरों को कम किया जा सकता है। 

स्ट्रेस और डिप्रेशन

घर और बाहर के कामकाज में फंसी महिलाएं स्ट्रेस और डिप्रेशन का शिकार हो रही हैं। बढ़ते मानसिक समस्याओं की वजह से भी महिलाओं के काफी ज्यादा बाल झड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको स्ट्रेस और डिप्रेशन से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए बिजी लाइफस्टाइल से खुद के लिए समय निकालें। स्ट्रेस फ्री करने के टिप्स अपनाएं। 

अगर आपके बालों का झड़ना बंद नहीं हो रही है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें, ताकि आपकी सही स्थिति का पता चल सकें। वहीं, आप गंजेपन का शिकार होने से बच सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source