कुछ लोग दिन की अपेक्षा रात में पेशाब करने के लिए ज़्यादा उठते हैं। ऐसे लोगों को बहुत ज़्यादा यूरिनेशन की ज़रूरत महसूस होती है जिसके चलते वह ठीक से सो नहीं पाते। यह समस्या किसी उम्र विशेष से जुड़ी हुई नहीं है और इसकी कोई एक वजह नहीं हो सकती। हम यहां लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही हेल्थ प्रॉब्लम्स जिसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है और रात में नींद खुल जाती है।
कैफ़ीन- कुछ लोग रात में खाना खाने के बाद टीवी देखते हुए चाय या कॉफी की चुस्कियां लेना पसंद करते हैं। ऐसा कतई ना करें क्योंकि इसकी वजह से आपको रात में सोने में परेशानी हो सकती है। सोने के पहले कैफ़ीन या अल्कोहल का सेवन से रात को पेशाब करने की ज़रूरत बहुत अधिक महसूस होगी।
हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज़- ऐसे लोग जिनके खून में ग्लूकोज़ या शुगर की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है उनके शरीर से अतिरिक्त शुगर बाहर निकालने के लिए आपको बार-बार पेशाब लगती है। इसलिए अगर आपको रात में ज़्यादा यूरिनेशन होती है तो अपने डॉक्टर से मिलें और ब्लड शुगर लेवल की जांच कराएं।
बहुत पानी पीकर सोना- सुबह उठने के बाद ज़्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन सोने से पहले ज़्यादा पानी पीना ठीक नहीं। इससे पेट भारी-भारी लगेगा और रात में बार-बार पेशाब लगेगी। आप सोने के दो घंटे पहले ही पानी पियें।
यूटीआई- पेशाब से जुड़ी बीमारियां यानि यूटीआई या यूरीनरी ट्रैक इंफेक्शन के मरीज़ों को बार-बार पेशाब करने की ज़रूरत महसूस होती है।इसीलिए अगर आपको भी यह समस्या महसूस होती है तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.