खाना खाते ही शौच क्यों जाना पड़ता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Pooping After Eating Reasons: कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद शौच करने की इच्छा होती है। आइए, जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 18, 2025 4:29 PM IST

Why Do I Have to Poop Right After I Eat?: कुछ लोगों को खाना खाते ही शौच जाने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में, कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि ऐसा अपच या जरूरत से ज्यादा खा लेने की वजह से होता है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ अन्य कारणों से भी भोजन के बाद शौच जाने की इच्छा महसूस हो सकती है। कई बार इस समस्या का संबंध पेट की बीमारी से हो सकता है। सुबह उठने के बाद शौच जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन अगर आपको हर भोजन के बाद टॉयलेट जाना पड़ता है, तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद बाथरूम भागना पड़ रहा, तो ये सेहत के लिए अच्छा साइन नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच करानी चाहिए। आइए, डॉ जी. एस. लांबा, डायरेक्टर, मेडिकल और इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली जानते हैं कि खाना खाने के बाद तुरंत टॉयलेट क्यों जाना पड़ता है?

भोजन के तुरंत बाद शौच क्यों लगती है? - Reasons Behind Pooping After Eating In Hindi

खाना खाने के तुंरत बाद शौच जाने की बीमारी को गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लक्स (Gastrocolic reflex) कहते हैं। दरअसल, गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लक्स के दौरान एक प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है, जिससे आंतों के पिछले हिस्से में संकुचन विकसित होता है। अब यही संकुचन आंतों में मौजूद भोजन और अपशिष्ट पदार्थों को आगे बढ़ाता है और शरीर से बाहर भोजन निकालने के लिए शौच जाने की इच्छा जाहिर करता है। यह समस्या अक्सर इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है।

गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लक्स के कारण – Causes Of Gastrocolic Reflex In Hindi

  • मसालेदार भोजन का सेवन
  • फूड एलर्जी
  • एन्जाइटी
  • गैस्ट्राइटिस
  • क्रॉनिक इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज
  • चाय और कॉफी का अधिक सेवन
  • धूम्रपान और शराब का सेवन
  • मानसिक तनाव और चिंता
  • कम शारीरिक गतिविधि करना

इस समस्या से कैसे बचें?

यदि आपको खाना खाने के तुरंत बाद टॉयलेट भागना पड़ता है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इसके अलावा, गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लक्स की परेशानी से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं -

  • ज्यादा ​मसालेदार खाने से बचें।
  • खाना अच्छी तरह चबाकर खाएं।
  • फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करें।
  • धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करें।
  • रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें।
  • अच्छी नींद लें।
  • तनाव को मैनेज करें।
  • कैफीन और डेयरी उत्पादों का कम मात्रा में उपयोग करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source