
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 29, 2026 8:47 AM IST
Constant headaches daily : सिरदर्द एक बेहद आम समस्या है, जिससे हर कोई परेशान रहता है। की लोगों को बाहर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाकर सिरदर्द हो जाता है, तो कुछ को ज्यादा तेज आवज सुनकर ही सिरदर्द होने लगता है। हालांकि, यह बहुत सामान्य होता है, जो थोड़ा आराम करने के बाद ठीक भी हो जाता है। लेकिन कई मामलों में बिना दवाई के सिरदर्द ठीक नहीं होता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका दवाई लेने के बाद भी सिरदर्द ठीक नहीं होत है। डॉक्टर्स की मानें, तो अगर आपक सिरदर्द दवाई से भी ठीक नहीं हो रहा है और यह बार-बार वापस आ रहा है, तो आपकी रोजाना की कुछ आदतें हो सकती हैं, जो सिरदर्द को ट्रिगर कर सकती हैं।
डॉक्टर्स के मुताबिक, आप कितने भी न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह ले लें, आपका सिरदर्द ठीक नहीं होगा। क्योंकि इसकी वजह कोई बीमारी नहीं, बल्कि आपकी रोजाना की आदतें भी होती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो लगभग 80 नहीं 90% सिरदर्द के मरीज़ों की रोज़ाना की दिनचर्या में कोई न कोई ट्रिगर होता है। अगर आप उस ट्रिगर से बचेंगे नहीं, तो दर्द कभी दूर नहीं होगा। इसलिए आपको यह जानने की जरूरत है कि आपका दर्द किस चीज से बढ़ता है। यह जानने के बाद आप उस काम को नहीं करेंगे, तो आपका सिरदर्द जरूर दूर होगा।
डॉक्टर्स कहते हैं कि सिरदर्द के मरीज़ अक्सर आसान लेकिन ज़रूरी लाइफस्टाइल फैक्टर्स को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। दरअसल, जब मरीज आकर कहते हैं कि मैंने चार डॉक्टर, पांच न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाया है, मैं दवाएँ ले रहा हूँ, यह दर्द कैसे जाएगा? तो इसका सीधा सा जवाब होता है कि अगर आप समय पर नाश्ता नहीं कर रहे हैं, समय पर खाना नहीं खा रहे हैं, और बार-बार व्रत कर रहे हैं या फिर भूखे रह रहे हैं, तो यह दर्द किसी भी दवा से ठीक नहीं होगा। इसलिए अपने डेली रूटीन का ध्यान रखना जरूरी है।
आपने अक्सर बहुत से लोगों को यह कहते सुना होगा कि खाना न खाने की वजह से उनके सिर में दर्द हो गया है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि खाली पेट गैस बनने लगती है, जो आपके सिरदर्द का कारण बन सकती है। इसके अलावा भी कई ऐसी आदतें होती हैं, जो बहुत छोटी होती हैं, लेकिन ये आदतें आपके सिर का दर्द काफी बढ़ा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं
बार-बार व्रत करना: जो लोग ज्यादा व्रत रखते हैं या कहें कि समय पर खाना भूल जाते हैं, तो उन्हें सिरदर्द की समस्या होती ही है। इसलिए सिरदर्द से बचने के लिए समय पर खाना जरूरी होता है।
डिहाइड्रेशन: जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, उन्हें भी सिरदर्द परेशान कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
तनाव: ज्यादा तनाव लेना न सिर्फ आपके सिरदर्द का कारण बनता है, बल्कि यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित करता है। ऐसे में तनाव से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें।
पर्याप्त नींद न लेना: जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं या जिन्हें नींद न आने की समस्या होती है, उनमें सिरदर्द की समस्या आम होती है। ऐसे में कोशिश करें रात को पर्याप्त नींद अवश्य लें।