कभी-कभी पेशाब से पहले गैस पास क्यों होती है?

गैस पास होने की समस्या को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 17, 2017 11:49 AM IST

कई लोगों को कभी-कभी पेशाब करने से पहले गैस पास हो जाती है। जाहिर है अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। बेशक पेशाब से पहले गैस पास होना एक आम बात है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दिल्ली स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अजीत शुक्ला  आपको इस समस्या से जुड़ी तमाम जानकारी दे रहे हैं।

डॉक्टर के अनुसार, पेशाब करते समय आप अपनी पैल्विक फ्लोर मसल्स को आराम देते हैं। पैल्विक फ्लोर मसल्स को आराम देने से ना केवल आपको पेशाब के प्रवाह में मदद मिलती है बल्कि रेक्टम और ऐनस को भी ढीला करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि आपको पेशाब के समय गैस पास होती है। अगर आपने खाने में कुछ गैस बनाने चीज खाई हो, तो इसका अधिक चांस होता है। अक्सर जब आप पेशाब के लिए पेट पर दबाव बनाते हैं, और इस दबाव के कारण रेक्टम से गैस निकल सकता है।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आपको पेशाब करते समय गैस पास होती है, तो संभावना है कि फिस्चुल (fistula) ट्यूब के कारण ऐसा हो सकता है, जो कोलन को ब्लैडर से जोड़ती है। इस मामले में आप पेशाब का रंग बदलना जैसे अन्य लक्षण भी महसूस कर सकते हैं। इसलिए किसी बेहतर यूरोलोजिस्ट से संपर्क करें।

गैस पास को रोकने के टिप्स

पेशाब से पहले गैस पास होना स्वस्थ होता है। लेकिन आप इससे बचने के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं। फाइबर का अधिक सेवन करें। ओट्स, फ्लेक्ससीड्स, पके हुए फल, नॉन-स्टार्च वाली सब्जियां जैसे गाजर, सेलरी, बोक चोय आदि का अधिक सेवन करें। इसके अलावा खूब पानी पिएं। इसके अलावा सिंपल शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें। इनसे रोगजनक बैक्टीरिया द्वारा अधिक गैस बन सकती है और कैंडिडा (Candida) जैसे फंगस का खतरा होता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock