इन वजहों से भारत में बढ़ रहे हैं ओरल कैंसर के मामले, समय रहते पहचानें ये 6 लक्षण

ओरल कैंसर के इन लक्षणों पर ध्यान देते हुए डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। जल्द इलाज शुरू किया जा सकता और इससे स्थिति को गम्भीर बनने से रोका जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 25, 2023 12:19 AM IST

Oral cancer In India: मुंह का कैसर भारत में लोगों को होने वाले कैंसर के सबसे कॉमन टाइप्स में से होता है। माउथ कैंसर (Mouth cancer ) मुंह के किसी भी हिस्सें में हो सकता है और एक्सपर्ट्स के अनुसार मसूड़ों, जीभ, गाल के अंदरूनी हिस्से में , जीभ के पीछे ये होंठों में भी (Mouth cancer spots and location) हो सकता है।

साल 2020 में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार भारत में ओरल कैंसर (oral cancer cases in India) के मामलों की संख्या अधिक होने के पीछे कई कारण हैं। भारत में बहुत से लोगों में तम्बाकू के सेवन की आदत होती है और इसकी वजह से ओरल कैंसर का रिस्क (risk of oral cancer in India) बहुत अधिक होता है। सिगरेट और बीड़ी पीन के अलावा कई लोगों को पान मसाला, गुटखा और हुक्का पीने की आदत होती है और इन सभी चीजों में तम्बाकू होती है और इस तरह तम्बाकू शरीर में पहुंचकर उसे नुकसान (side effects of tobacco) पहुंचा सकता है। इतनी अधिक मात्रा में तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने से बुजुर्गों के साथ-साथ कम उम्र के लोगों में भी ओरल कैंसर के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। (Causes Of Oral cancer In India In Hindi)

ओरल कैंसर के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Oral cancer)

एक्सर्ट्स के अनुसार, तम्बाकू के सेवन के कारण होने वाले ओरल कैंसर में कुछ विशेष लक्षण दिखायी देते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देते हुए इनकी पहचान करनी चाहिए और डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। इस तरह से जल्द इलाज शुरू किया जा सकता और इससे स्थिति को गम्भीर बनने से रोका जा सकता है। आइए जानें ओरल कैंसर के कुछ महत्वपूर्ण लक्षणों के बारे में।

स्किन पैचेस (Symptoms of oral cancer-skin patches)

मुंह में मसूड़ों, जीभ, टॉन्सिल और होठों के आसपास लाल और सफेद रंग के पैचेस दिखायी दे सकते हैं। इन्हें ल्यूरोप्लैकिया (leukoplakia) कहा जाता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस तरह के पैचेस नॉन-कैंसरस ( non-cancerous) होते हैं। लेकिन, ये ओरल कैंसर के पहले और प्रमुख लक्षण जरूर हो सकते हैं।

लम्प्स और गांठें (Symptoms of oral cancer-lumps in mouth)

कैंसर होने पर मुंह के अंदर गांठें और सूजन हो सकती हैं। इसी तरह लिम्फ ग्लैंड (swelling in lymph glands ) में भी इस तरह की सूजन दिखायी दे सकती है। जबकि, गले के अंदर हमेशा खिचखिच (sore throat) और दर्द जैसी शिकायतें भी महसूस हो सकती हैं।

चेहरे के कुछ हिस्से सुन्न हो जाना (Symptoms of oral cancer-numbness)

ओरल कैंसर होने पर चेहरे और मुंह के कुछ हिस्सों में दर्द महसूस नही होता या वह सुन्न (Numbness) हो जाता है। इसी तरह कुछ लोगों को मुंह, गले और गर्दन (Pain in throat) में दर्द भी हो सकता है। जबड़ों के आसपास सूजन और दांतों वाले हिस्से में असुविधा भी ओरल कैंसर के लक्षण (symptoms of oral cancer) हो सकते हैं।

दांतों का टूटना (Symptoms of oral cancer- Teeth Loss)

ओरल कैंसर होने के बाद लोगों को दांत टूटने की समस्या हो सकती है। जैसा कि ओरल कैंसर में दांतों को नुकसान पहुंचता है। इसके साथ ही डेंचर के आकार में भी बदलाव आ सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source