
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 1, 2024 6:33 PM IST
Stomach flu
Stomach Flu or Stomach Infection : पेट के इन्फेक्शन को मेडिकल की भाषा में गैस्ट्रोएंटेराइटिस कहा जाता है। इसे कई लोग पेट का फ्लू (Stomach Flu) नाम से भी जानते हैं। इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को अक्सर पेट में दर्द, सूजन और जलन की शिकायत होती है। साथ ही इन्फेक्शन बढ़ने पर मरीज को दस्त और पेट में मरोड़ जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को अपने हेल्थ पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपको पेट में इन्फेक्शन की परेशानी हो गई है, तो इसके पीछे के कारणों को जरूर जानें। साथ ही इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ आसान से उपायों का भी सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं गैस्ट्रोएंटेराइटिस (Gastroenteritis) के कारण, लक्षण और बचाव के क्या उपाय हैं?
पेट में इन्फेक्शन का मुख्य कारण बैक्टीरिया होता है। यह परेशानी मुख्य रूप से वायरल इन्फेक्शन, पैरासाइट इन्फेक्शन और बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से होती है।
अगर आप बाहर का दूषित पानी पीते हैं या फिर कुछ दूषित आहार का सेवन करते हैं, तो इस तरह की परेशानी काफी कॉमन हो सकती है। पेट में इन्फेक्शन होने की मुख्य वजह रोटावायरस (Rotavirus) और नोरोवायरस (Norovirus) होता है। ऐसी स्थिति में आपको अगर इसके लक्षण दिखे, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
पेट में इन्फेक्शन के कई सामान्य और गंभीर लक्षण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ लक्षणों के बारे में-
ध्यान रखें कि पेट में इन्फेक्शन के लक्षण बच्चों में अलग हो सकते हैं, जो निम्न हैं
पेट में इन्फेक्शन की परेशानी होने पर आप कुछ आसान से नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में विस्तार से-
लौंग का पानी पिएं : पेट में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर लौंग का पानी पीना काफी हेल्दी हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होता है, जो पेट के इन्फेक्शन की परेशानी को दूर कर सकता है।
शहद का करें सेवन : शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण आपके पेट के इन्फेक्शन की परेशानी को दूर कर सकता है। इसे आप खाली या फिर काली मिर्च के साथ खा सकते हैं।
लहसुन की कलियां चबाएं : नियमित रूप से सुबह खाली पेट 2 से 3 लहसुन की कलियों को चबाने से पेट के इन्फेक्शन की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
पेट में इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।