इन 5 बीमारियों के कारण पेशाब करने के बाद भी आता है पेशाब, टॉयलेट शीट से उठने का नहीं करता है मन

Why am I peeing and having the urge to pee again : पेशाब करने के तुरंत बाद फिर से पेशाब करने की इच्छा कई बार होने लगती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 16, 2025 2:52 PM IST

Why Do I Feel Like Urinating Even After Urinating : हमारे शरीर में होने वाले बदलावों को हमें नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। अगर आप अपने शरीर में होने वाले बदलावों को लंबे समय तक इग्नोर करते हैं, तो कई तरह की गंभीर परेशानियां होने का खतरा बढ़ सकता है। शरीर में होने वाले बदलावों में बार-बार पेशाब आना भी शामिल है। कई बार आपने महसूस किया होगा कि पेशाब करने के तुरंत बाद फिर से आने पेशाब करने की इच्छा होती है। अक्सर इस परेशानी को हम नजरअंदाज कर देते हैं, जो धीरे-धीरे काफी गंभीर हो सकती है। इस लेख में हम आपको पेशाब करनेके तुरंत बाद पेशाब क्यों आती है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं पेशाब करने के बाद भी पेशाब आने के क्या कारण हैं?

ओवर एक्टिव ब्लैडर- Overactive Bladder

ओवर एक्टिव ब्लैडर की वजह से भी आपको बार-बार पेशाब आ सकता है। दरअसल, इस स्थिति में ब्लैडर की मांसपेशियां काफी ज्यादा सिकुड़ने लगती हैं, जिसकी वजह से आपको दोबारा से पेशाब करने की इच्छा होती है। अगर आपको बार-बार पेशाब करने की इच्छा हो रही है, तो एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।

प्रोस्टेट का बढ़ना - Over Prostate level In Males 

पुरुषों को कई बार प्रोस्टेट बढ़ने की शिकायत होती है। प्रोस्टेट हार्मोन का स्तर बढ़ने की वजह से यूरिन का फ्लो रुकने लगता है, जिसकी वजह से ब्लैडर ओवरफ्लो हो सकता है। ऐसे में लोगों को बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है।

यूटीआई की समस्या होना - Urinary Tract Infections

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) की वजह से भी आपको बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है। दरअसल, यूटीआई से जूझ रहे मरीजों के ब्लैडर में जलन और सूजन होने लगती है, जिसकी वजह से बार-बार पेशाब करने की भी जरूर महसूस होती है।

स्ट्रेस या चिंता भी है वजह - Stress and Anxiety

स्ट्रेस और एंग्जायटी से जूझ रहे लोगों के ब्लैडर पर भी जोर पड़ता है, जिसकी वजह से पेशाब बार-बार करने की इच्छा होती है। दरअसल, चिंता होने पर मरीजों को शरीर में काफी ज्यादा बेचैनी होती है, जिसकी वजह से पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है।

प्रेग्नेंसी भी है कारण - Pregnancy

पेशाब करने के बाद फिर से पेशाब आने का कारण प्रेग्नेंसी भी हो सकती है। मुख्य रूप से 7वें से 9वें महीने में महिलाओं को बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है। क्योंकि भ्रूण में शिशु का वजन बढ़ने की वजह से ब्लैडर पर भी जोर पड़ता है, जिसकी वजह से पेशाब करने की इच्छा काफी ज्यादा होने लगती है।

ब्लैडर को किस तरह रखें हेल्दी? - How To Keep Bladder Healthy

हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान की वजह से आप अपने ब्लैडर को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लैडर को हेल्दी बनाने के टिप्स-

  • धूम्रपान और शराब से रहें दूर
  • तनाव और चिंता को करें कम
  • नमक और चीनी को डाइट में कम से कम करें शामिल
  • पेल्विक एक्सरसाइज है बहुत ही जरूरी

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source