
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 21, 2021 9:09 PM IST
रियल लाइफ टार्जन की मौत का कारण
फिल्मों में आपने टार्जन को देखा होगा। किताबों, कहानियों में भी टार्जन के बारे में पढ़ा-सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में भी एक टार्जन हुआ करता था? जी हां, असली टार्जन वियतनाम के जंगलों (Vietnamese tarzan) में रहता था, लेकिन अब रियल टार्जन इस दुनिया में नहीं है। हम बात कर रहे हैं हो वैन लैंग (Ho Van Lang) की। कहा जाता है कि यह रियल लाइफ टार्जन (Real Life Tarzan) लगभग 41 वर्षों तक वियतनाम के जंगलों (Vietnamese jungle) में रहा और पिछले 8 वर्षों से इंसानों के साथ रह रहा था। लेकिन, जंगल की दुनिया छोड़कर इंसानों के बीच वह अधिक वर्ष तक जीवित नहीं रह सका और उसकी हाल ही में मौत हो गई।
खबरों के अनुसार, हो वैन लैंग (Ho Van Lang) की उम्र 53 वर्ष थी और उसकी मौत लिवर कैंसर (Liver cancer) के कारण हुई है। बात 1972 की है, जब वियतनाम युद्ध के दौरान हो वैन लैंग अपने पिता के साथ वियतनाम के जंगलों की तरफ जान बचाने के लिए भाग गए थे। जंगल में रहते हुए लैंग को 41 वर्ष हो गए। हालांकि, वर्ष 2013 में दोनों जंगल से इंसानों की बस्ती में रहने चले आए थे। 2017 में लैंग के पिता की मृत्यु किसी अज्ञात बीमारी के कारण हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लैंग भी काफी समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। लैंग के एक दोस्त का कहना है कि 41 वर्ष जंगल में रहने के बाद मॉर्डन जीवनशैली को अपनाने, अल्कोहल और प्रॉसेस्ड फूड के सेवन, आधुनिक आदतों के कारण लैंग के लिवर पर नकारात्मक असर हुआ, जिससे लिवर कैंसर से वे ग्रस्त हो गए और उनकी मौत हो गई।
View this post on Instagram
जंगल में रहते हुए वे दोनों वहीं के तौर-तरीके में खुद को ढाल चुके थे। जंगली चीजें ही खाते थे। जैसे-जैसे लोगों को उनके बारे में पता चला, तो उन्हें जगंल से इंसानों के बीच ले जाया गया। वर्ष 2013 से ही हो वैन लैंग इंसानों के बीच रह रहे थे। हालांकि, जंगल की दुनिया को छोड़ककर इंसानी समाज में रहना लैंग के लिए काफी मुश्किल हो रहा था। धीरे-धीरे सेहत बिगड़ती चली गई। शराब पीने, इंसानों का खाना-पीना उन्हें लाभ पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा रहा था। हाल ही में हो वैन लैंग (रियल टार्जन) की मौत हो गई।
View this post on Instagram
लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लिवर में कोशिकाओं के एब्नॉर्मल विकास होने पर इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है, जिससे नॉर्मल कोशिकाओं के लिए पर्याप्त जगह नहीं रह जाता और कैंसर का रूप ले लेता है। लिवर कैंसर के लक्षण इस प्रकार हैं-
आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है। आपके खानपान की आदतें सेहत को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन सी चीजें लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं।