
Also Read
Rat me Pani Peene ke Nuksan: जब भी मैं रात को सोते समय या आधी रात में पानी पीती हूं, तो मेरी मम्मी ऐसा करने से मना करती है। उनका कहना है कि रात को पानी पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इससे सिर्फ रात को बार-बार पेशाब नहीं आता है, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती हैं। अधिकतर लोगों को यह मिथ लग सकता है। लेकिन, यह वाकई सच है कि रात को सोते समय ज्यादा पानी पीने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। रात को पानी पीने से हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ सकता है। आप रात में सोने से 1-2 घंटे पहले पानी पी सकते हैं। लेकिन, इस दौरान भी ज्यादा मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए। अन्यथा, सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार जानते हैं कि रात में पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? या रात में पानी पीने से क्या नुकसान होता है?
रात में सोते समय वाकई पानी नहीं पीना चाहिए। सोते समय पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। इससे नींद में खलल पड़ सकती है। आपको बार-बार पेशाब का अनुभव हो सकता है। इतना ही नहीं, रात में सोते समय पानी पीने से स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए रात में सोने से पहले ज्यादा मात्रा में पानी पीने से बचना चाहिए। रात में पानी पीने से बार-बार पेशाब आता है, इससे नींद खराब होती है, जो थकान का कारण बन सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।