
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Losing weight effects on body: मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है और इसलिए डॉक्टर से लेकर एक्सपर्ट्स सभी स्वस्थ रहने के लिए वजन को कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। सही डाइट और एक्सरसाइज वजन कम करने का सबसे बेस्ट तरीका माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों को फिट रहने की थोड़ा जल्दी रहती है और इसलिए वे वजन कम करने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपना लेते हैं। जिसके साइड इफेक्ट्स भी हैं। जैसा कि हमने ऊपर भी बताया है कि शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए नेचुरल तरीका होना जरूरी है और अगर आप कोई दूसरा तरीका अपनाते हैं तो इससे शरीर को कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। यही कारण है कि कई बार वेट लॉस के चक्कर में लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे गलत तरीके से शरीर का वजन कम करने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं और वजन को सही तरीके से कैसे कम करना चाहिए।
शरीर के बढ़ते वजन कम कम करने के लिए लोग कई ऐसे तरीके अपनाते हैं, जो फायदों से ज्यादा नुकसान होने लगते हैं। निम्न तरीकों से वजन को कम करना सही नहीं माना जाता है।
कई बार लोग जल्दी वजन कम करने के लिए गलत तरीके से डाइटिंग करने लग जाते हैं, जिसमें वे खाना-पीना काफी हद तक कम कर देते हैं। इस कारण से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां होने लग जाती हैं। बढ़ते शरीर के वजन को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट का होना भी जरूरी है।
जरूरत से ज्यादा मेहनत करना भी आपके शरीर पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह हानिकारक है, जिन्होंने अभी हाल ही में ही इसे शुरू किया है। ऐसे में धीरे-धीरे एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए और जरूरत से ज्यादा शरीर की मेहनत से बचना चाहिए।
गलत तरीके से शरीर का वजन कम करने से हो सकता है आपका मोटापा तेजी से कम होने लगे, लेकिन इस से शरीर में अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें निम्न शामिल है -
कुछ लोग वजन कम करने के लिए डाइट छोड़ देते हैं और इस कारण से उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में आपको डाइट को पूरी तरह से नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि उन चीजों का सेवन कम कर देना चाहिए, जिनमें फैट पाया जाता है। फैट वाले फूड्स की जगह पर ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनमें फैट कम और प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व खूब मात्रा में पाए जाते हैं।
एनीमिया की तरह ही पर्याप्त पोषक तत्व न मिलने के कारण ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां होने लगती हैं, जिसमें हड्डियां अत्यधिक कमजोर पड़ जाती हैं। ऐसा दरअसल तब होता है, जब लोग वजन कम करने के लिए दूध का सेवन कम कर देते हैं और शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। वेट लॉस के लिए भी लो फैट मिल्क लेना बहुत जरूरी है।
कुछ लोग वजन कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज करने की कोशिश करते हैं। पर्याप्त प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व न मिल पाने के कारण ज्यादा मेहनत करने से मांसपेशियों में ऐंठन आने लगती है। कई बार यह ऐंठन अत्यंत दर्दनाक स्थिति पैदा कर देती है।