Switch to Eng

Health, Fitness, Beauty & Diet | Pregnancy & Parenting | Diseases & Home Remedies | TheHealthSite.com

Health, Fitness, Beauty & Diet | Pregnancy & Parenting | Diseases & Home Remedies | TheHealthSite.com

Eng
  • होम
  • कोरोना वायरस
  • फिटनेस
  • ब्यूटी
  • डिज़ीज़
    • कैंसर
    • डेंगू
    • टाइफॉइड
    • हेपेटाइटिस
    • टाइप 1 डायबिटीज
  • प्रेगनेंसी
  • पेरन्टींग
  • न्यूज
  • गैलरीज़
  • वीडियो
Home / Hindi / Diet / बहुत फायदेमंद होता रामबुतान फल, दिल के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत

बहुत फायदेमंद होता रामबुतान फल, दिल के साथ हड्डियां भी होंगी मजबूत

कई गुणों से भरपूर रामबुतान फल में एंटीऑक्सीडेंट भी भारी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने मदद करते हैं।

By: Anshumala   | | Published: April 25, 2019 12:57 pm
rambutan fruit benefits
रामबुतान फल के फायदे। © Shutterstock.

  Also Read - एंग्‍जाइटी, डिप्रेशन और लो कॉन्फिडेंस से बचना है तो रोज करें ये 5 काम, दिनभर मिलेगी एनर्जी

Also Read - प्रयोग के लिए सुरक्षित है भारत बायोटेक की Covaxin, लैंसेट स्टडी ने वैक्‍सीन पर जताया भरोसा



एक फल ऐसा है, जो बिल्कुल लीची की ही तरह दिखता है, क्या आप उसका नाम बता सकते हैं? कहीं सोच में तो नहीं पड़ गए। इस फल का नाम है रामबुतान। हो सकता है इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। कोई बात नहीं, इसके फायदे क्या-क्या हैं हम आपको बताते हैं। रामबुतान सेहत के लिए अन्य फलों की तरह काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, कॉपर, प्रोटीन, आयरन पाया जाता है। इस फल में कैलोरी भी काफी कम पाई जाती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसे खाने से आप कई गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। Also Read - पुरुष बांझपन का कारण बन सकता है देर रात तक स्‍मार्ट फोन का इस्‍तेमाल, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

गर्मी में बचना है लू से तो पिएं आम पन्ना, ये हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स

रामबुतान फल के फायदे

दिल रहे स्वस्थ

इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है। हाई ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दिल को नुकसान पहुंचाता है। इससे हाई ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर भी कम होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

रामबुतान फल में भरपूर मात्रा में फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक हड्डियां मजबूत रहती हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

एक अध्ययन के अनुसार, इसका छिलका भी काफी गुणकारी होता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की बीमारी में फायदेमंद होते हैं।

सेक्स लाइफ को स्मूद बनाए लीची, हर दिन खाएंगे तो होंगे ये अद्भुत फायदे

स्किन रहे हेल्दी

रामबुतान फल का बीज स्किन को हेल्दी बनाता है। इसके बीजों से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन के दाग-धब्बे दूर होने के साथ स्किन में निखार भी आता है। स्किन को हाइड्रेट करता है। हर दिन इसके बीज के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन कोमल और मुलायम बनती है। झुर्रियों से भी आपको बचाए रखता है।

पाचन करे दुरुस्त

इसमें फाइबर अधिक होने से पाचन दुरुस्त होता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण आंतों में मौजूद बैकटीरिया को नष्ट करते हैं। पेट दर्द जैसी समस्याओं से भी आप परेशान नहीं होते हैं।

कैंसर से बचाए

कई गुणों से भरपूर रामबुतान फल में एंटीऑक्सीडेंट भी भारी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके कैंसर से बचाव करते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, रामबुतान फल के छिलके शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकते हैं। लीवर कैंसर में भी ये फल बहुत फायदेमंद होता है।

शरीर को रखना है कूल तो गर्मी में खाएं सत्तू, इन फायदों पर डालें एक नजर

Published : April 25, 2019 12:57 pm
Read Disclaimer

विश्व मलेरिया दिवस 2019 :  हर मच्‍छर के काटने से नहीं होता मलेरिया, जानें जरूरी तथ्‍य 

विश्व मलेरिया दिवस 2019 : हर मच्‍छर के काटने से नहीं होता मलेरिया, जानें जरूरी तथ्‍य 

सेक्स लाइफ को स्मूद बनाए लीची, हर दिन खाएंगे तो होंगे ये अद्भुत फायदे

सेक्स लाइफ को स्मूद बनाए लीची, हर दिन खाएंगे तो होंगे ये अद्भुत फायदे

Please Wait. Article Loading ....

कोरोनावायरस अपडेट्स

कोरोनावायरस अपडेट्स

COVID-19 से रहें अप-टू-डेट

  • प्रयोग के लिए सुरक्षित है भारत बायोटेक की Covaxin, लैंसेट स्टडी ने वैक्‍सीन पर जताया भरोसा
  • Covid-19 Live Updates: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 1,06,54,533 अब तक 1,53,339 लोगों की मौत
  • अमेरिका में मॉडर्ना वैक्सीन लेने के बाद 1,200 से अधिक प्रतिकूल घटनाएं, 10 में एनाफिलेक्सिस की हुई पुष्टि, जानें क्या है एनाफिलेक्सिस?
  • राजस्थान में आया चौंकाने वाला कोरोना मामला, भरतपुर की एक महिला 31 बार हो चुकी है कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर्स भी हैं भ्रमित
  • Coronavirus Impact on Brain: क्या कोरोना वायरस कर देता है दिमाग को कमज़ोर?, अब साइंटिस्ट करेंगे इस बात की जांच

Health Calculators

BMI Calculator
bmi Calculator
Ideal Body Weight
ideal body weight
Daily Calorie Intake
Daily calorie intake
Calories Burned
calories burned

Health News in Hindi

एंग्‍जाइटी, डिप्रेशन और लो कॉन्फिडेंस से बचना है तो रोज करें ये 5 काम, दिनभर मिलेगी एनर्जी

प्रयोग के लिए सुरक्षित है भारत बायोटेक की Covaxin, लैंसेट स्टडी ने वैक्‍सीन पर जताया भरोसा

Chest Workout: 10 मिनट की इस एक्‍सरसाइज से छाती और कंधे बनेंगे चौड़े, अपर बॉडी दिखेगी एकदम टोन्‍ड

Testicular Cancer: 15‍-35 साल के युवा पुरुषों में आम है टेस्‍टीक्‍यूलर कैंसर, अंडकोष में गांठ बनना है इसका सबसे बड़ा लक्षण

LIVE Covid-19 Live Updates: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 1,06,54,533 अब तक 1,53,339 लोगों की मौत

Read All

About The health Site

TheHealthSite.com is India's largest health site with more than 40 lakh unique visitors per month. We focus on fitness, beauty, health, pregnancy and more.

Most popular health and wellness website in India in 2012 at the Website of the year awards.

health@corp.india.com
+91 – 22 – 6697 1234
Landline Phone number 91 – 22 – 2490 0302.

ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES LTD, 18th floor, A-Wing, Marathon Futurex, N. M. Joshi Marg, Lower Parel, Mumbai, Maharashtra 400013.

Useful Links

  • Weight Loss
  • Keto Diet Tips
  • Skin Care Tips
  • Intermittent Fasting
  • Apple Cider Vinegar
  • Ashwagandha
  • Cancer
  • Pneumonia
  • Diarrhoea
  • Dengue
  • Typhoid
  • Tuberculosis
  • Chickenpox
  • Chikungunya
  • Depression
  • Hepatitis
  • Diabetes
  • Type 2 diabetes
  • Arthritis
  • Swine Flu
  • Baby Names
  • Cough and cold
  • Heart Attack
  • Breast Cancer
  • Ebola Virus
  • Dengue
  • Malaria
  • International Yoga Day
  • Hypotension
  • Heart Failure
  • Asthma
  • Brain Tumour
  • Celebrity Fitness
  • Goitre
  • HIV/AIDS

We respect your privacy

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Author Profiles

Copyright © 2021 Zee Entertainment Enterprises Limited. All rights reserved.