Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Rajinikanth Health News : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को शुक्रवार हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता को ब्लड प्रेशर (Rajinikanth BP Problem) की समस्या है। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी। शुक्रवार को जारी एक बयान में अस्पताल ने कहा कि रजनीकांत (Rajinikanth News) को सुबह बीपी की समस्या (BP Problem) के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने कहा, "जब तक उनका ब्लड प्रेशर (Hypertension) स्थिर नहीं हो जाता, तब तक अस्पताल में उनकी जांच और निगरानी की जाएगी। ब्लड प्रेशर और थकान के अलावा, उनके शरीर में कोई अन्य लक्षण नहीं है। उनका हेमोडायनामिक (Hemodynamic) भी स्थिर है।"
अस्पताल के अनुसार, रजनीकांत 22 दिसंबर को कोरोनावायरस (Coronavirus) जांच रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए थे। अस्पताल ने कहा, "रजनीकांत ((Rajinikanth in Hindi) हैदराबाद में पिछले 10 दिनों से अपनी फिल्म 'अन्नात्थे' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के सेट से कुछ लोग कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए, जिसके चलते रजनीकांत का भी कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें वह 22 दिसंबर को निगेटिव पाए गए। निगेटिव आने के बाद उन्हें आईसोलेशन में रखा गया है और उनकी निरंतर देखभाल (Rajinikanth Health News in Hindi) की जा रही है।"
हालांकि, उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई (Symptoms of Covid-19) नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव (Fluctuations in blood pressure) देखते हुए उन्हे मूल्यांकन की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्हें अस्पताल (Rajinikanth Health News) में भर्ती कराया गया है।" रजनीकांत ने हाल ही में कहा था कि वह इस फिल्म को समाप्त करने के बाद सक्रिय रूप से राजनीति में प्रवेश (Rajinikanth BP Problem) करेंगे। उन्होंने कहा था कि वह इसका विवरण 31 दिसंबर को देंगे।
आज अधिकतर लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं (Blood Pressure Problem) होती हैं। यह एक कॉमन समस्या होती जा रही है, जो युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। एक अध्ययन के अनुसार, भारत में लगभग 20 करोड़ वयस्कों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। अधिकतर लोगों को ये पता नहीं होता कि शरीर में ब्लड प्रेशर का नॉर्मल रेट क्या होना चाहिए। किसी को भी हेल्दी रहने के लिए रक्तचाप या ब्लड प्रेशर (Blood Pressure Normal Rate) सामान्य होना जरूरी है। जानें, उम्र के अनुसार ब्लड प्रेशर रेट कितनी नॉर्मल मानी जाती है।
जन्म के बाद शिशु का ब्लड प्रेशर सबसे कम होता है और धीरे-धीरे बढ़ता है। शिशु में ब्लड प्रेशर सामान्य यानी नॉर्मल होता है। बच्चे का विकास जैसे-जैसे होता है, उसके रक्तचाप में भी बदलाव होता है। बच्चों में ब्लड प्रेशर रेट 85 से अधिक नहीं होनी चाहिए, यह खतरनाक साबित हो सकता है।
एक युवक और वयस्क दोनों में ही ब्लड प्रेशर की रेट एक समान और नॉर्मल होती है। यदि उम्र के इस पड़ाव में आपका ब्लड प्रेशर 120/80 है, तो बहुत अच्छा है। इसका मतलब है कि आपको ब्लड प्रेशर से संबंधित कोई समस्या नहीं है, आपक रक्तचाप सामान्य है। 120 सिस्टोलिक (Systolic BP) और 80 डायस्टोलिक (Diastolic BP) ब्लड प्रेशर कहलाता है।
सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 120 से अधिक है, तो यह सही नहीं है। ब्लड प्रेशर (Rajinikanth Health News) मापने के बाद यदि आपको 140 सिस्टोलिक बीपी (BP) आता है, तो इसे प्रीहाइपरटेंशन कहा जाएगा। 140 के पार ब्लड प्रेशर आता है, तो यह स्थिति गंभीर होती है और इसे हाइपरटेंशन या उच्च रक्त चाप (Hypertension or High BP) कहते हैं। डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर सामान्य दर 80 से कम है, तो यह स्थिति भी सही नहीं है। इसका मतलब है कि आपका ब्लड प्रेशर बहुत कम (Low Blood Pressure) है।
हाई ब्लड प्रेशर कब हो जाता है खतरनाक? 180/120 बीपी होने पर हो सकती हैं शरीर में ये 6 परेशानियां
इनपुट: (IANS Hindi)