मुंबई में 2 दिन से झमाझम बारिश हो रही है। इसी तरह पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ औऱ भारी बरसात से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बरसात का पानी अपने साथ लेप्टोस्पायरोसिस, बैक्टीरियल इंफेक्शन और वायरल फीवर जैसी कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। इसीलिए आपको खुद को सुरक्षित रखने और बीमारियों से बचने के लिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के साथ साफ भोजन और पानी का सेवन करना चाहिए। इसी तरह कुछ औऱ भी ज़रूरी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना होगा। ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां-
हमेशा ताजा पकाया हुआ भोजन खाएं। ऐसी चीज़ों का सेवन न करें, जो बाढ़ के पानी के संपर्क में आया हो।
पानी को अच्छी तरह उबालकर या फिर उसमें क्लोरीन की गोली डालकर उपयोग करें।
अगर पानी की लाइन या सीवेज टूट गए हों तो नल और टॉयलेट का उपयोग न करें।
घर के आसपास के इलाके को साफ रखें, गंदगी न फैलने दें।
बच्चों को बाढ़ के पानी में खेलने से रोकें।
अगर आपके बिजली के स्विच टूटे हुए हैं तो उनका उपयोग न करें।
मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।
अगर आप बाढ़ के पानी से भरी सड़क पर फंसे हुए हैं तो हमेशा सड़क के बीच वाले हिस्से से आगे बढ़ें।
जहां तक संभव हो, बाढ़ के पानी में उतरने से बचें। अगर बाहर जाना पड़ रहा है तो सावधानी से सड़क पर चलें। ऊबड-खाबड़ जगहों और खुले मैनहोल वाली का पता लगाने के लिए अपने साथ कोई लंबी छड़ी रखें। धीरे-धीरे आगे बढ़ें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.