Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आईसीयू से बाहर आए एक्टर राहुल रॉय, तबीयत में सुधार, फिल्म की शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक

Rahul Roy Health Update: नवंबर के आखिरी हफ्ते में कारगिल में शूटिंग करने के दौरान राहुल रॉय को अचानक ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) आया था। फिलहाल, उनकी तबीयत में सुधार देखा जा रहा है और राहुल आईसीयू से बाहर आ गए हैं।

आईसीयू से बाहर आए एक्टर राहुल रॉय, तबीयत में सुधार, फिल्म की शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक
आईसीयू से बाहर आए एक्टर राहुल रॉय, तबीयत में सुधार, फिल्म की शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक।

Written by Anshumala |Published : December 5, 2020 11:30 PM IST

Rahul Roy Health Update: बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) की तबीयत में अब सुधार देखा जा रहा है। 52 वर्षीय इस अभिनेता को पिछले सप्ताह ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) आने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह अब धीरे-धीरे चलने लगे हैं और फिजियोथेरेपी की एक्सरसाइज आदि कर रहे हैं। राहुल के दोस्त और निर्माता अश्विनी कुमार ने ई टाइम्स को बताया, "राहुल खाना खाने लगे हैं। अभी शुरुआत में वह हल्का खाना खा रहे हैं। एक छोटा सा थक्का (Blood Clot) अभी भी है, जिसे थिनर्स की मदद से डिजॉल्व कर दिया जाएगा। बेशक इन सबमें वक्त लगेगा, लेकिन अब तक सब कुछ अच्छे से ही हुआ है।"

शूटिंग के दौरान राहुल को आया ब्रेन स्ट्रोक (Rahul Roy Health Update in Hindi)

नवंबर के आखिरी हफ्ते में अपनी आने वाली फिल्म 'एलएसी : लिव द बैटल' की कारगिल (Kargil) में शूटिंग करन के दौरान उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) आया था।

राहुल राय को अपनी पहली फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात पहचान मिली थी। यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। इस बीच, ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें कारगिल से पहले श्रीनगर लाया गया और फिर से मुंबई ले जाया गया। उनका इलाज यहां के नानावती अस्पताल (Rahul Roy Health News) में चल रहा है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

शूटिंग के दौरान एक्टर राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक, नानावती हॉस्पिटल में भर्ती, जानिए क्यों आता है ब्रेन स्ट्रोक, लक्षण, खतरे

About the Author

... Read More