
Also Read
Rahul Roy News: 'आशिकी' फेम राहुल रॉय दोबारा हुए हॉस्पिटल में भर्ती, दी जा रही है स्पीच थेरेपी।
Rahul Roy Health Update: अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीरा रोड में स्थित एक निजी अस्पताल में उनके स्पीच थेरेपी का ट्रीटमेंट (Speech Therapy Treatment) चल रहा है। राहुल के साले रोमेर सेन ने बताया कि उन्हें पहले जिस अस्पताल (नानावती हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया था, वहां से 8 दिसंबर की सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसी दिन दोपहर को उन्हें मीरा रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल उन्हें स्पीच थेरेपी (Rahul Roy Speech Therapy) दी जा रही है।
रोमेर सेन ने आगे बताया कि उन्हें अभी पूरी तरह से ठीक होने में कुछ और हफ्ते लगेंगे। राहुल रॉय ने मंगलवार को अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह हॉस्पिटल में ब्रेकफास्ट करते नजर आ रहे थे।
View this post on Instagram
बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy News) को पिछले महीने कारगिल में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक (Rahul Roy Brain Stroke) आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1990 के दशक में लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कारगिल (Kargil) में कर रहे थे। 9 दिसंबर को उन्हें नानावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। बोलने में उन्हें परेशानी हो रही थी, जिसके लिए उन्हें स्पीच थेरेपी देने की बात की गई थी।
जब किसी व्यक्ति को बात करने या बोलने में परेशानी होती है, तो इस स्थिति में स्पीच थेरेपी (Speech Therapy) दी जाती है। स्पीच थेरेपी में थेरेपिस्ट अलग-अलग तकनीकों का प्रयोग करता है। इसमें बोलने में उपयोग होने वाली मसल्स को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज करवाने से लेकर बोलने में स्पष्टता के लिए अवाज निकालने का प्रयास कराया जाता है। कई बार खाना निगलने के दौरान होने वाली समस्या में भी स्पीच थेरेपी दी जाती है। हालांकि, सबसे ज्यादा मस्तिष्क में लगने वाली चोट या स्ट्रोक के कारण बोलने में हो रही परेशानी को ठीक करने के लिए स्पीच थेरेपी दी जाती है।
आईसीयू से बाहर आए एक्टर राहुल रॉय, तबीयत में सुधार, फिल्म की शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राहुल रॉय, अब लेंगे स्पीच थेरेपी, जानिए कब ली जाती है ये थेरेपी