
Also Read
Anxiety at Night
Trigger Anxiety at Night : शाम होते ही कुछ लोगों को काफी ज्यादा घबराहट होने लगती है। इसके पीछे एंग्जायटी और स्ट्रेस के अलावा कई अन्य स्थितियां हो सकती हैं। शाम होते ही घबराहट होने की शिकायत को कम करने के लिए उसके कारणों का जानना बहुत ही जरूरी है, ताकि उपचार उसी के आधार पर सही से किया जा सके। घबराहट की वजह से आपके दैनिक जीवन पर असर पड़ सकता है। कुछ रिसर्च से पता चलता है कि नींद की कमी एंग्जायटी (घबराहट) को ट्रिगर कर सकती है। इतना ही नहीं, चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित लोगों में अनिद्रा की शिकायत होने का जोखिम काफी ज्यादा रहता है। रात या शाम के समय घबराहट बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इस लेख में हम आपके साथ उन कारणों पर चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं शाम में ही क्यों बढ़ने लगती है घबराहट?
ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से किसी भी व्यक्ति को घबराहट या फिर एंग्जायटी की परेशानी हो सकती है। अक्सर, लोगों में चिंता के प्रति आनुवंशिक संवेदनशीलता हो सकती है और यह तनावपूर्ण जीवन स्थितियों या अनुभवों के साथ हो सकता है। एंग्जायटी को बढ़ावा देने वाले कुछ कारण निम्न हो सकते हैं।। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में -
रात में घबराटह होने या फिर एंग्जायटी बढ़ने के पीछे हार्ट डिजीजहो सकता है। दरअसल, हार्ट संबंधी परेशानियां बढ़ने पर हमारे शरीर में ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता है, जिसका असर आपके ब्रेन पर भी होता है। ऐसे में एंग्जायटी या घबराबट बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है।
इस स्थिति में शरीर में कई तरह का हार्मोन असंतुलित होते हैं, जिसकी वजह से रात के समय आपकी घबराहट बढ़ने लगती है। अगर आपको अक्सर घबराहट बढ़ने की शिकायत रहती है, तो इस स्थिति में एक बार अपना ब्लड टेस्ट करवाकर थायराइड की जांच करा लें।
शुगर लेवल बढ़ने के कारण मेंटल हेल्थ पर भी नकारात्मक असर पड़ता है, जिसकी वजह से कुछ लोगों को घबराहट की परेशानी होने लगती है। अगर आपको अक्सर शाम में या फिर रात के समय घबराहट हो रही है, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निक दर्द क्रोअक्सर रात के समय बढ़ने लगते हैं, जिसकी वजह से मरीजों को काफी ज्यादा घबराहट होने लगती है। अगर आपको बार-बार घबराहट की शिकायत हो रही है, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ब्रेन ट्यूमर जैसी स्थितियों में भी मरीजों को रात के समय या शाम के समय घबराहट बढ़ने लगती है। इसलिए अगर आप बिना कारण एंग्जायटी फील कर रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की सलाह लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।