Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Stop Smoking Benefits: हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि हेल्दी रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है सही डाइट और सही लाइफस्टाइल। जब तक आप इन दोनों ही चीजों को सही नहीं रख पाते हैं, तब तक तो दवाएं भी आपके शरीर में सही तरीके से काम नहीं कर पाती हैं। आजकल लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं और लाइफस्टाइल भी लोगों का खराब होता जा रहा है, जिसमें उन्हें स्मोकिंग जैसी बुरी आदतें पड़ रही हैं। स्मोकिंग यानी सिगरेट, बीड़ी या हुक्का आदि पीना शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है और इससे शरीर में कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और बीमारियां हो भी जाती हैं। स्मोकिंग करना कैंसर, हार्ट अटैक और ऑर्गन फेलियर जैसी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। लेकिन अगर आप स्मोकिंग करना छोड़ रहे हैं, तो शरीर में कई बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका खतरा स्मोकिंग छोड़ते ही कम हो जाएगा।
स्मोकिंग को हार्ट अटैक का कारण बनने वाले प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है। अधिकतर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है, कि लोग जितने लंबे समय तक स्मोकिंग करते हैं, उन्हें हार्ट अटैक आने का खतरा उतना ही ज्यादा बढ़ता रहता है। हालांकि, अगर समय रहते स्मोकिंग को छोड़ दिया जाए तो धीरे-धीरे हार्ट जैसी ये बीमारियां होने का खतरा भी कम होने लगता है। इसलिए अगर हार्ट अटैक का खतरा कम करना है, तो जल्द से जल्द स्मोकिंग को छोड़ देना चाहिए।
स्मोकिंग यानी बीड़ी, सिगरेट, हुक्का व अन्य तंबाकू के उत्पादों को उपयोग करना कैंसर के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है और बहुत से लोग अक्सर यही गलती सबसे पहले करते हैं। स्मोकिंग करने वाले में मुंह का कैंसर व फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। अगर स्मोकिंग करना छोड़ दिया जाए तो इन कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
स्मोकिंग करने से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले अंगों में से एक फेफड़े भी हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि फेफड़ों में जाकर यह केमिकल वाला धुआं जमा होने लगता है। लेकिन अगर धूम्रपान करना बंद कर दिया जाए तो फेफड़े धीरे-धीरे खुद को साफ करने लगते हैं और इनसे जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
धूम्रपान करने की आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है और देखा जा रहा है जो लोग ज्यादा धूम्रपान करते हैं उन्हें एंग्जायटी व डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर मानसिक समस्याएं ज्यादा बढ़ती जा रही हैं और आप धूम्रपान करते हैं तो जल्द से इसे छोड़ देना चाहिए। धूम्रपान छोड़ने के कुछ समय बाद ही आप अच्छा महसूस करने लगेंगे और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं ठीक होने लगेंगी।