
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 22, 2020 8:10 AM IST
High Blood Pressure Level: जब बढ़ जाए ब्लड प्रेशर लेवल तो इन तरीकों से करें उसे तेज़ी से कंट्रोल
Quick Tips to Control High Blood Pressure Levels: हाई ब्लड प्रेशर यानि हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर कहा जाता है। कई वर्षों तक आपका शरीर इस बीमारी के बुरे प्रभावों को झेलता रहता है और आपको इसका पता भी नहीं लग पाता। हाइपरटेंशन (Hypertension) में आर्टरीज़ (arteries) की दीवारों में संकुचन होने लगता है। जिससे रक्त का संचार (Blood Circulation) प्रभावित होता है। यह संकुचन जितना अधिक होगा ब्लड प्रेशर या रक्तचाप उतना अधिक होता है। धीरे-धीरे यह हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure effects on health) कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हृदय रोग के अलावा किडनी फेलियर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
उच्च रक्तचाप या हाई बीपी का शरीर के दूसरे अंगों और रक्त वाहिनियों (blood vessels) पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अक्सर ऐसा होता है कि पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद ही पता चलता है कि उसे ब्लड प्रेशर है । (Quick Tips to Control High Blood Pressure Levels in Hindi)
उच्च रक्तचाप से पीड़ित बहुत से लोगों में हाई बीपी के कोई लक्षण (Symptoms of High BP) नहीं दिखायी पड़ते। लेकिन, जब ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो, यह लक्षण महसूस हो सकते हैं-
ये सारे लक्षण तब दिखायी पड़ते हैं जब ब्लड प्रेशर लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसीलिए, ब्लड प्रेशर लेवल की नियमित जांच करनी चाहिए। इससे, जानलेवा स्थिति से बचने में लोगों की मदद की जा सकती है। (How to control High Blood Pressure Level)
हालांकि, इस स्थिति को प्राकृतिक तरीके से यानि नैचुरली कंट्रोल (How to control High Blood Pressure Level Naturally) किया जा सकता है। लेकिन, इसके लिए अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और उनके द्वारा बतायी गयी दवाइयों का सेवन करें। इसके अलावा इन तरीकों को भी अपनाएं-