
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 13, 2026 3:01 PM IST
Image credits by: हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
Questions to Ask Before Buying a Health Insurance Plan: कोरोना काल के बाद लोग स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक हुए हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग न सिर्फ खानपान पर पूरी तरह से फोकस करते हैं, बल्कि अपनी इनकम का एक हिस्सा हेल्थ इंश्योरेंस पर खर्च कर रहे हैं। आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस लेना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से समझना। कई बार लोग हेल्थ इंश्योरेंस बहुत ही आसान समझ लेते हैं और बिना पूरी जानकारी लिए ही पॉलिसी को खरीद लेते हैं। ऐसे में आपके पैसे भी खर्च हो जाते हैं और जब इमरजेंसी आती है, तो क्लेम करते समय आपको परेशानी झेलनी पड़ती है (Health Insurance lene se Pehle kya Sawal puche)।
किसी भी प्रकार की हेल्थ पॉलिसी खरीदने से पहले एजेंट से कुछ सवाल पूछना जरूरी है। अगर आप पॉलिसी खरीदने से पहले एजेंट से ये सवाल कर लेते हैं, तो क्लेम करते समय आपको आसानी होगी।
हेल्थ इंश्योरेंस हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है।
किसी भी कंपनी के एजेंट से हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय पूछे कि अस्पताल में भर्ती, सर्जरी, डे-केयर ट्रीटमेंट और कौन- कौन सी सुविधा कवर होती है। ये सवाल इमरजेंसी हेल्थ कंडीशन के दौरान आपकी मदद कर सकता है। एजेंट से यह भी पूछ लें कि अगर सर्जरी कवर होती है और इसके बाद मरीज को बार- बार ओपीडी में दिखाना पड़ रहा है, तो क्या OPD (बिना भर्ती इलाज) भी हेल्थ इंश्योरेंस के अंदर कवर है या नहीं। हेल्थ इंश्योरेंस में कई बार पहले से मौजूद बीमारियां, कॉस्मेटिक सर्जरी और कुछ विशेष बीमारियों का इलाज नहीं कवर होता है। इसलिए यह जरूर पूछ लें।
प्री-एग्जिस्टिंग डिजीज के लिए 2-4 साल तक वेटिंग हो सकती है। इसके अलावा कुछ बीमारियों के लिए अलग वेटिंग पीरियड होता है। इसलिए किसी भी प्रकार का हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय वेटिंग पीरियड कितना हो सकता है, इस बारे में एजेंट से बात जरूर कर लें।
आपके शहर में कौन-कौन से अस्पताल इंश्योरेंस के नेटवर्क में मौजूद है, इसकी जानकारी भी एजेंट से जरूर लें। हेल्थ इंश्योरेंस किन अस्पतालों में कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाता है, इसकी लिस्ट जरूर एजेंट से ले लें। यह लिस्ट इमरजेंसी हेल्थ कंडीशन में आपके काम आएगी। कैशलेस इलाज की जानकारी लेने से आपको इमरजेंसी के दौरान जेब से पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है। इससे दिमाग सिर्फ बीमार व्यक्ति को ठीक करने पर चलता है, ना कि पैसे के खर्च को लेकर।
उम्र बढ़ने के साथ प्रीमियम बढ़ता है। कई बार लोगों को लगता है कि उन्हें हर महीने एक जैसा ही इंश्योरेंस प्रीमियम भरना होगा। यह बहुत बढ़ा भ्रम है। जैसे- जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है इंश्योरेंस का प्रीमियम भी तेजी से बढ़ता है। इसलिए हर साल कितना प्रीमियम बढ़ सकता है, इसकी जानकारी एजेंट से पहले ही ले लें।
कुछ ट्रीटमेंट पर खर्च की सीमा होती है। वहीं, को-पेमेंट का मतलब आपको कुछ हिस्सा खुद देना होगा। इसलिए अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की सब- लिमिट और को- पेमेंट का पता जरूर चाल लें।
अगर आप भी हेल्थ इंश्योरेंस खरीद रहे हैं, तो आज ही अपने एजेंट से ऊपर बताए गए सवाल पूछें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.