
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 21, 2020 2:35 PM IST
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए खाएं कद्दू के बीज
पम्पकिन सीड्स (Pumpkin Seeds in diabetes) या कद्दू के बीज (Pumpkin seeds) खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना आसान हो सकता है। इसे, डायबिटीज़ डायट का हिस्सा बनाने से फायदा होता है। इसीलिए, स्नैकिंग के लिए कद्दू के बीज डायबिटीक्स खा सकते हैं। (Pumpkin Seeds in diabetes)
दरअसल, कद्दू के बीज़ों से जुड़ी एक स्टडी में यह कहा गया कि कद्दू के बीज़ों (Pumpkin Seeds in diabetes) से डायबिटीज़ मैनेजमेंट (diabetes management) में मदद हो सकती है। अगर, इसे दूसरे हेल्दी सीड्स मसलन, अलसी के बीज यानि फ्लैक्सीड्स (flaxseeds) के साथ खाया जाए तो, ब्लड शुगर लेवल में कमी आ सकती है।
डायबिटीज़ के दौरान शरीर में कुछ ऐसे एंजाइम्स उत्पन्न होते हैं। जो, स्थिति को और गम्भीर बनाते हैं। ये एंजाइम्स शरीर की कार्य प्रणालियों को भी प्रभावित करते हैं। इस स्टडी का दावा है कि फ्लैक्सीड और पम्पकिन सीड्स खाने से इन एंजाइम्स को निष्क्रिय किया जा सकता है। जिससे, डायबिटिक्स को कॉम्प्लिकेशन्स से बचाया जा सकता है। अर्थात, डायबिटीज़ की समस्या को गम्भीर होने से रोका जा सकता है।
इससे, साबित होता है कि अगर डायबिटीज़ से पीड़ित लोग कद्दू के बीज़ों (Pumpkin Seeds in diabetes) का सेवन करते हैं। तो, उन्हें अपनी स्थिति को बेहतर तरीके से सम्भालने में मदद होगी। (Pumpkin seeds and diabetes) कद्दू के बीज़ों को भून कर अपने सलाद में शामिल करें। इसके, अलावा पारम्परिक तरीकों जैसे ठंडाई आदि के माध्यम से भी कद्दू के बीज या पम्पकिन सीड्स का सेवन किया जा सकता है।