कुकर में दाल बनाते वक्त इस गलती से बढ़ जाता है बच्चों में यूरिक एसिड, भूलकर भी न करें ये गलती

जी हां, आपकी एक छोटी सी गलती बच्चों में यूरिक एसिड लेवल बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये गलती।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 9, 2021 12:20 PM IST

यूरिक एसिड के बारे में आप पहले भी कई लेख में पढ़ चुके होंगे कि शरीर में इसका लेवल बढ़ना किस कदर आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से आपके हाथ पैरों में तेज दर्द हो सकता है साथ ही उनके रोजाना के काम में बाधा पैदा हो सकती है। यूरिक एसिड के बढ़ने के पीछे कई कारण हैं लेकिन कुछ गलतियां आपके संपूर्ण परिवार का यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं। कुछ गलतियां तो बच्चों का भी यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं। जी हां, आपकी एक छोटी सी गलती बच्चों में यूरिक एसिड लेवल बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये गलती।

इस एक गलती की वजह से बढ़ता है यूरिक एसिड

अगर आपके परिवार में बार बार सब का यूरिक एसिड बढ़ा हुआ रहता है तो आपको निश्चित रूप से डॉक्टर से बात करनी चाहिए। ज्यादातर नूट्रिशनिस्ट इस बात की सलाह देते हैं कि भोजन की किस्म यानी के अपनी डाइट में मामूली बदलाव कर आप यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ने से रोक सकते हैं, जिसमें से एक है दाल बनाने का तरीका। आइए जानते हैं दाल बनाने का सही तरीका।

दाल नहीं बढ़ाती यूरिक एसिड

ज्यादातर न्यूट्रिशिनिस्ट कहते हैं कि दाल कभी भी आपके शरीर में यूरिक एसिड नहीं बढ़ाती बशर्ते आपको इसे सही तरीके से बनाना होगा। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर दाल के गुणों का सही फायदा उठाना है तो एक छोटी सी चीज का ध्यान रखना चाहिए।

दाल बनाते वक्त इस गलती से बढ़ता है यूरिक एसिड

दाल बनाने से पहले आपको दाल को कम से कम एक घंटा जरूर भिगोना चाहिए। इससे दाल का स्वाद अधिक बढ़ कर आता है और पकाने का समय भी कम हो जाता है। दाल, पानी, हल्दी और नमक को कुकर में डाल कर सीधे बंद कर नहीं पकाना चाहिए। यही वह गलती है जो यूरिक एसिड को बढ़ाती है।

दाल बनाने का सही तरीका

अगर आप चाहते हैं कि दाल खाकर आपका यूरिक एसिड न बढ़ेतो आप पहले दाल, पानी, हल्दी, लहसुन, अदरक और नमक को कुकर में डाल कर बिना ढककन के उबाल आने दें। जब दाल में उबाल आता है तो साथ में झाग भी आती है। उस झाग को किसी बड़े चम्मच की मदद से निकाल देना चाहिए और फिर कुकर को बंद कर दाल पकानी चाहिए। यही झाग ही यूरिक एसिड को बढ़ाती है।

पहले क्यों नहीं बढ़ता था यूरिक एसिड

पहले के समय में जब लोगों के घरों में कूकर नहीं हुआ करते थे और दाल को चूल्हे पर सगली (गोल आकार का बर्तन ) में बनाया जाता था तब झाग निकाल दी जाती थी, जिसके कारण शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की प्रवृति कम होती थी और लोग बूढ़े होने पर भी इस समस्या का शिकार नहीं होते थे।

कैसे कम करें जोखिम

दाल बनाते वक्त जब आप उसमें छोंक लगाएं तो उसमें हींग और करी पत्ता का इस्तेमाल करना चाहिए। करी पत्ते का नियमित सेवन यूरिक एसिड को न केवल कम करता है बल्कि यूरिक एसिड को होने भी नहीं देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source