World Breastfeeding Week: क्या पब्लिक प्लेस पर ब्रेस्टफीडिंग सही है? हर महिला को पता होने चाहिए उसके ये 5 राइट्स

सार्वजनिक जगहों पर बच्चे को फीड कराते वक्त झिझक या डर महसूस होता है? भारत में कानूनी रूप से ब्रेस्टफीडिंग आपका अधिकार है, कोई आपको रोक नहीं सकता। लेकिन क्या आप इससे जुड़े अपने अधिकार जानते हैं?

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 5, 2026 8:12 PM IST

किसी भी नई मां और पिता के लिए अपने बच्चों के साथ बाहर निकलने का अनुभव बड़ा अलग और नया होता है। जब वे बाहर निकलते हैं तो उन्हें बेहद खुशी और गर्व को महसूस होता ही है, लेकिन साथ ही साथ कुछ चुनौतियां भी उनके साथ आके खड़ी हो जाती हैं। सबसे बड़ा चैलेंज नई माताओं के लिए होता है, जिन्हें पब्लिक प्लेस पर ब्रेस्टफीडिंग को लेकर आता है। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक यह संदेश देता है कि हर मां को ऐसा सपोर्टिव माहौल मिलना चाहिए, जहां वह बिना झिझक अपने बच्चे को कभी भी और कहीं भी ब्रेस्टफीड करा सके। अपने राइट्स की जानकारी और थोड़ी-सी प्लानिंग इस अनुभव को काफी आसान और कॉन्फिडेंट बना सकती है। तमन्ना भनोट, लैक्टेशन काउंसलर, कोकून हॉस्पिटल, जयपुर ने वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के बारे में कुछ खास जानकारियां दी हैं, जिनके बारे में हर माता-पिता को जरूरत जानना चाहिए।

अपने लीगल राइट्स जरूर जानें

हर मां को यह पता होना चाहिए कि कई देशों और राज्यों में ऐसे कानून हैं, जो महिलाओं को उन सभी पब्लिक प्लेसेस पर ब्रेस्टफीडिंग कराने का अधिकार देते हैं। जहां मां और बच्चे का प्रवेश अनुमति प्राप्त है, वहां पर महिलाएं ब्रेस्टफीड करा सकती हैं। अगर आपको अपने लीगल राइट्स की जानकारी होती है, तो आप बिना किसी डर या झिझक के बाहर अपने बच्चे को फीड करा सकती हैं।

(और पढ़ें - मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद क्यों है स्तनपान)

आरामदायक और प्रैक्टिकल कपड़े पहनना जरूरी

एक मां के लिए अपने बच्चे का कम्फर्ट देखना भी बेहद जरूरी है। इसलिए कभी भी बाहर जाते समय जब आप तैयार हो रही होती हैं, तो इस दौरान इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप ऐसे कपड़े पहनें जिनमें आराम से ब्रेस्टफीड कराया जा सके और न बच्चे को परेशानी का सामना करना पड़े न मां को। इसके लिए नर्सिंग टॉप, बटन-डाउन शर्ट या रैप ड्रेस जैसे कपड़े पहनें जो ब्रेस्टफीडिंग को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं। सही कपड़े पहनने से बार-बार कपड़े संभालने की परेशानी नहीं होती और मां पूरा ध्यान बच्चे पर दे सकती है।

नर्सिंग कवर या हल्का दुपट्टा साथ रखें

ब्रेस्टफीड के दौरान आपको अनकम्फर्टेबल न लगे इसके लिए आप बाहर जाते समय अपने साथ नर्सिंग कवर या हल्का सिल्क या कॉटन का दुपट्टा रख सकती हैं। जरूरत पड़ने पर यह आपको अधिक सहज महसूस करा सकता है। बहुत सी महिलाएं बाहर बच्चे को ब्रेस्टफीड कराते समय असहज महसूस होता है, तो उनके लिए ये विकल्प सही रहते हैं।

फीडिंग-फ्रेंडली जगहों की जानकारी रखें

खासतौर पर ऐसी जगह पर जहां पर बहुत से लोग होते हैं जैसे मॉल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या किसी बड़े पब्लिक प्लेस पर जा रही हैं, तो पहले से देख लें कि वहां नर्सिंग रूम, फैमिली लाउंज या बेबी केयर एरिया उपलब्ध है या नहीं। इससे जरूरत पड़ने पर आपको शांत और आरामदायक जगह आसानी से मिल जाएगी और आपको किसी तरह का असहज भी नहीं होगा।

कॉन्फिडेंट रहें व शांत तरीके से प्रतिक्रिया दें

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान अगर आप किसी असाधारण स्थिति में आती हैं और आपको लगता है कि आपको कोई देख रहा है या आपके बारे में कुछ बोल रहा है तो आपको उस समय कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। याद रखें कि अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड कराना आपका अधिकार है और यह बच्चे की बुनियादी जरूरत भी है। ऐसे समय में शांत रहें, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और अपना पूरा ध्यान बच्चे पर रखें।

तैयारी और आत्मविश्वास है सबसे बड़ी ताकत

जब कोई नई मां अपने राइट्स के बारे में जानती है, पहले से थोड़ी प्लानिंग करती है और आत्मविश्वास के साथ घर से बाहर निकलती है तो न सिर्फ उसकी ब्रेस्टफीडिंग जर्नी आसान बनती है, बल्कि समाज में भी ब्रेस्टफीडिंग को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होती है। हर मां को ऐसा सम्मानजनक और सपोर्टिव माहौल मिलना चाहिए, जहां वह बिना किसी झिझक के अपने बच्चे की देखभाल कर सके।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में बताना है। इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और और इसका उद्देश्य केवल शैक्षणिक एवं सूचनात्मक है। Thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।