hamburger icon
A
Read in English

Isabgol Benefits : सिर्फ कब्ज ही नहीं बढ़ते वजन से भी दिलाए छुटकारा ईसबगोल, और भी हैं कई फायदे

ईसबगोल (Plantago ovata) झाड़ीनुमा पौधा है, जिसके फूलों के बीजों से यह भूसी नुमा पाउडर जिसे ईसबगोल कहते हैं, तैयार किया जाता है। इससे अतिसार, कब्ज, जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है। इतना ही नहीं, यह वजन भी कम करने के काम आता है। जानें, ईसबगोल के फायदे (Isabgol Benefits) क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 31, 2020 6:25 PM IST

आपको जब भी कब्ज (Constipation) की समस्या होती है, तो सबसे पहले आप ईसबगोल (Isabgol Benefits) खाते होंगे। जी हां, कब्ज की समस्या को दूर करने का इससे बेहतर रामबाण इलाज कोई और नहीं है। पर ईसबगोल (psyllium husk) सिर्फ कब्ज की ही समस्या दूर नहीं करता है। यह कई अन्य शारीरिक रोगों और समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। ईसबगोल एक पौष्टिक उत्पाद है। ईसबगोल (Plantago ovata) झाड़ीनुमा पौधा होता है, जिसके फूलों के बीजों से यह भूसी नुमा पाउडर जिसे ईसबगोल कहते हैं, तैयार किया जाता है। इससे अतिसार, कब्ज, जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है। इतना ही नहीं, यह वजन भी कम करने के काम आता है। जानें, ईसबगोल के फायदे (Isabgol Benefits) क्या हैं...

कब्ज, एसिडिटी और गैस दूर करने के लिए इसबगोल की भूसी खाने के तरीके क्या हैं ?

कब्ज से दिलाए छुटकारा ईसबगोल

ईसबगोल का सेवन करने से कब्ज की समस्या ठीक होती है, क्योंकि ईसबगोल पेट में मौजूद मल को ढीला करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें फाइबर बहुत होता है। इसमें हीड्रोस्कोपिक गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र से अतिरिक्त पानी को सोख लेता है। ऐसे में शरीर से मल निकलने की प्रक्रिया आसान और नियमित हो जाती है। आपको कब्ज है, तो दो चम्मच ईसबगोल को रात में गुनगुने दूध में मिलाकर पिएं।

वजन भी कम करे

ईसबगोल वजन भी कम करता है। कहीं आप हैरान तो नहीं हो गए? जब आप इसका सेवन करते हैं, तो भूख जल्दी नहीं लगती है। इससे आप अधिक कैलोरी के सेवन से बचे रहते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और दो चम्मच ईसबगोल मिलाएं। इसे सुबह खाली पेट ही पिएं।

Isabgol Benefits : कब्ज ही नहीं, इन समस्याओं से भी दिलाए छुटकारा इसबगोल

गैस से दिलाए छुटकारा

जब भी आपको पेट में जलन और गैस की समस्या परेशान करे, तो ईसबगोल का सेवन करें। जब यह शरीर के अंदर जाता है, तो पेट के अंदर एक परत बनाता है। यह गैस के कारण होने वाली जलन से बचाती है। यह पेट में बनने वाले एसिड को भी कम करता है। दो चम्मच ईसबगोल को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से जलन दूर होती है।