... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : October 13, 2020 6:31 PM IST
सर्दियों में बढ़ सकती हैं सोरायसिस की समस्याएं, इस तरह करें अपना बचाव
Psoriasis Problem Increases in Winter : अक्टूबर माह में सर्दी की शुरुआत हो जाती है। बदलते मौसम के कारण इस दौरान कई तरह की समस्याएं होने का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है, इसमें एक सोरायसिस की समस्या है। वहीं, जो लोग इस समस्य से पहले से ही परेशान हैं, सर्दियों में उनकी समस्याएं बढ़ जाती हैं। सोरायसिस एक स्किन से जुड़ी बीमारी है, जो सिर से लेकर हाथ पैरों में हो सकता है। इस बीमारी को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन इस समस्या को आप काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी स्किन की अच्छी तरह देखभाल कर (Psoriasis Problem Increases in Winter ) सकते हैं।
सोरायसिस के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें अपने भोजन में साबुत अनाज, फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, अदरक, अजवाइन, करेले का जूस, नट्स, दालें, मछली और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे आहार को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही विटामिन-D से भरपूर आहार को भी अपने डाइट में शामिल करना (Psoriasis Problem Increases in Winter ) चाहिए।
सोरायसिस के मरीजों को एल्कोहल, सिगरेट, डेयरी प्रॉडक्ट्स, ट्रांस फैट फूड्स, ग्लूटेन और रेड मीट जैसे आहार को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा साइट्रस फूड जैसे-नींबू, संतरा इत्यादि चीजों का सेवन भी सोरायसिस के मरीजों को नहीं करना चाहिए।
अगर आप सोरायसिस की समस्या से बचना चाहते हैं, तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाएं। इसमें थोड़ा सा मिनरल ऑयल, जैतून का तेल और दूध को पानी में मिक्स करें और इस पानी से नहा लें। इससे आपके स्किन का लालीपन खत्म हो जाएगा। साथ ही खुजली और जलन की शिकायत भी दूर हो जाएगी।
नहाने के बाद और सोने से पहले अपने पूरे शरीर पर मॉइश्चराइजर क्रीम जरूर लगाएं। इसके साथ ही अपने डॉक्टर्स से सलाह जरूर लें।
पूरे दिन में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी पिएं। इससे आपके स्किन की नमी बरकरार रहेगी और आप हाइड्रेट भी रहेंगे।
सावधान! अब आंखों की रोशनी को भी धुंधला कर रहा है कोरोनावायरस, दवाईयों से नहीं हो रहा इलाज
मसल्स के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो करें ये आसान से एक्सरसाइज