Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Rashmika Mandanna Skin Diseases: पुष्पा 2 (Pushpa 2) की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के बारे में इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है कि वे एक दुर्लभ स्किन रोग से पीड़ित हैं। दरअसल, हाल ही में रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी जिसमें लिखा था कि वे डर्मटॉलजिस्ट से मिलने गयीं थीं। इसके बाद से रश्मिका की स्किन डिजिज (Rashmika Mandanna rare skin diseases) के बारे में चर्चा तेज हो गयी। ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मिका को सोरायसीस (Psoriasis) नामक स्किन डिजिज है। आइए जानते हैं कि बीमारी क्या है और क्यों होती है। साथ ही जानते हैं सोरायसीस के लक्षण, कारण और इसके इलाज से जुड़ी अन्य जरूरी बातें।
सोरायसिस (Psoriasis) एक प्रकार की क्रोनिक स्किन डिजिज (Chronic Skin Disease) है और इसका इलाज लम्बे समय तक चल सकता है। हालांकि, सोरायसीस एक गैर-संक्रामक बीमारी है जो एक-दूसरे तक नहीं फैलती। सोरायसीस में स्किन की कोशिकाएं बहुत तेजी से बढ़ने लगती हैं। इस वजह से स्किन की सबसे ऊपर की परत पर लाल रंग के स्पॉट्स (Red spots) दिखायी देने लगते हैं। इसके साथ ही स्किन मोटी और पपड़ीदार दिखायी देती है।
सोरायसिस एक प्रकार की ऑटो-इम्यून बीमारी (Aut0- immune disease) है, इसके सही कारणों का पता नहीं लग सका है। लेकिन, यह कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण होने वाली बीमारी है। इसमें शरीर की रोग-प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर में हेल्दी सेल्स को भी नष्ट करने लगती है जिससे अनहेल्दी सेल्स तेजी से बढ़ने लगती हैं और बीमारी को बढ़ाने का काम करती हैं। सोरायसीस के अन्य कारण ये भी हो सकते हैं-
सर्दियों के मौसम में सोरायसीस जैसे त्वचा रोग बढ़ने का खतरा भी बढ़ जात है। सर्दियों में हवा में नमी जब कम होने लगती है तो इससे स्किन पर भी असर पड़ता है। इसी तरह सर्दियों में नसों में खून का सर्कुलेशन भी स्लो हो जाता है जिससे न्यूट्रिएंट्स की सप्लाई भी नहीं हो पाती। इसी तरह सर्दियों में कम धूप लगने और इम्यूनिटी लो हो जाने के कारण भी लोगों सोरायसीस के लक्षण बढ़ सकते हैं।
सोरायसिस का स्थायी इलाज नहीं है इसीलिए, केवल इस बीमारी से बचने और सोरायसीस के लक्षणों को कंट्रोल करके इस बीमारी से राहत पा सकते हैं। सोरायसीस से बचने के लिए आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।