Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेशाब में झाग आना हो सकता है घातक, शरीर के इन अंगों को बुरी तरह कर सकता है डैमेज

Symptoms of Proteinuria  :  प्रोटीन्यूरिया यानी पेशाब में यूरिन आने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण और इसकी गंभीरता के बारे में-

पेशाब में झाग आना हो सकता है घातक, शरीर के इन अंगों को बुरी तरह कर सकता है डैमेज

Written by Kishori Mishra |Updated : May 9, 2023 4:34 PM IST

Symptoms of Proteinuria  : हमारे शरीर में कई तरह के प्रोटीन होते हैं, जिसमें एल्बुमिन नामक प्रोटीन शामिल है। शरीर में मौजूद प्रोटीन का मुख्य कार्य मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करना होता है। साथ ही इससे संक्रमण की रोकथाम करने में भी मदद मिलती है। वहीं, किडनी हमारे शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करती है, इसके साथ ही यह प्रोटीन और अन्य महत्वपूर्ण तत्वों को भी भी साफ करके दोबारा ब्लड में वापस भेजती है। ऐसे में अगर किडनी सही तरीके से कार्य नहीं करती है, तो शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में पेशाब के माध्यम से प्रोटीन भी बाहर जाने लगता है, जो किडनी के खराब होने का संकेत हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। यूरिन में प्रोटीन होने की स्थिति को प्रोटीन्यूरीया ( Symptoms of Proteinuria ) कहा जाता है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

यूरिन में प्रोटीन आने के लक्षण -Symptoms of Protein in Urine 

प्रोटीन्यूरीया (Protein in Urine ) के शुरुआती अवस्था में मरीजों के शरीर में किसी भी तरह के लक्षण महसूस नहीं होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे कुछ इसके गंभीर लक्षण सामने आने लगते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-

  • सांसे काफी ज्यादा फूलना
  • बार-बार पेशाब आना
  • बिना वजह थकान महसूस होना
  • चेहरे में सूजन आना
  • मतली और उल्टी जैसे लक्षण दिखना
  • भूख कम लगना
  • पैरों और टखनों में सूजन होना
  • मांसपेशियों में ऐंठन और जकड़न महसूस होना
  • पेशाब में झाग आना, इत्यादि।

अगर आपको शरीर में इस तरह के बदलाव नजर आ रहे हैं तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि आपकी परेशानी का समय पर इलाज किया जा सके। 

Also Read

More News

इन बीमारियों का रहता है खतरा - Protein in Urine indicate kidney and heart disease

हार्ट अटैक का खतरा

अगर आपके पेशाब में काफी ज्यादा प्रोटीन आ रहा है, तो इस स्थिति में अपना समय पर चेकअप कराएं। कुछ रिसर्च में पेशाब में प्रोटीन आना, हार्ट डिजीज की ओर इशारा करता है। इससे हार्ट अटैक के जोखिम बढ़ते हैं। इसलिए अगर आपको प्रोटीन्यूरिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत अपनी स्थिति की जांच कराकर अपना सही तरीके से इलाज कराएं। 

किडनी डैमेज का खतरा

शरीर में प्रोटीन्यूरिया के लक्षण महसूस होने पर यह किडनी डैमेज की ओर भई इशारा कर सकता है। दरअसल, पेशाब में मौजूद प्रोटीन मैक्रोन्यूट्रिएंट आपकी किडनी को कमजोर कर देता है, इससे किडनी सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती है। इसके कारण किडनी पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए अगर आपको पेशाब में झाग आना, यूरिन बार-बार आना जैसे लक्षण दिख रहे हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने से शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर आपको समय पर इलाज की जरूरत होती है, ताकि आप हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारियों को गंभीर होने से रोक सकें।