
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 14, 2026 12:19 PM IST
protein deficiency problems (AI generated image)
पहले की तुलना में भारतीय अपने खान-पान को लेकर जागरूक हो गए हैं और इसमें कोई शक नहीं है। आज के समय में लोग अपने खाने-पीने में प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करने लगे हैं। लेकिन अभी एक बड़ी संख्या में लोगों के खाने में प्रोटीन की कमी की समस्या देखी जा रही है और समस्या की सबसे बड़ी बात है कि लोगों को यह भी पता नहीं है कि उनके शरीर में प्रोटीन की कमी हो गई है। हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, तो हमारी बॉडी भी कई तरह के सिग्नल्स देती है। शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है और जब शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है तो शरीर कुछ संकेत देता है जिनकी पहचान करना जरूरी है। शरीर में जब प्रोटीन कम होने लगता है तो कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं जिनके बारे में हम इस लेख में जानने की कोशिश करेंगे।
अगर दिनभर हल्की थकान व कमजोरी महसूस होती है, तो यह भी शरीर में प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन की कमी से मसल मास कम होने लगता है यानी मांसपेशियों की सघनता कम होने के कारण शरीर में थकान व कमजोरी जैसी संकेत दिखने को मिलते हैं। हालांकि, यह भी जरूरी है कि अगर शरीर में कमजोरी हो रही है तो यह प्रोटीन की कमी के अलावा किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
अगर शरीर का वजन सही है या फिर ज्यादा है लेकिन फिर भी शरीर की आकृति सही नहीं है, जैसे कंधे झुके हुए होना, पेट निकला हुआ होना और शरीर में चर्बी ज्यादा होना आदि। मसल का साइज प्रोटीन की मदद से बढ़ता है और अगर आप डाइट में प्रोटीन न लेकर फैट और कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा बढ़ रहा है तो उसके कारण शरीर का वजन तो बढ़ता है, लेकिन मसल कमजोर होने के कारण शरीर की आकृति सही नहीं हो पाती है।
यह भी प्रोटीन की कमी का एक प्रमुख संकेत हो सकता है कि पेट भरा होने के बाद भी बार-बार कुछ मीठा खाने का मन करे। जब शरीर में प्रोटीन कम होता है, तो ब्लड शुगर लेवल बार-बार ऊपर-नीचे होता है, यही कारण है कि कई बार कुछ मीठा खाने का मन करता है। हालांकि, अगर बार-बार शुगर क्रेविंग होती है, तो यह शरीर में एनर्जी की कमी या फिर अन्य किसी स्वास्थ्य समस्या का भी संकेत हो सकता है।
बाल झड़ने की समस्या को हम अक्सर डर्मेटोलॉजिकल समस्या समझ लेते हैं, लेकिन अगर आप अच्छी क्वालिटी के हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में यह कहीं न कहीं डाइट का इश्यू भी हो सकता है। इसका एक उदाहरण है डाइट में प्रोटीन की कमी होना क्योंकि अगर आप डाइट में प्रोटीन बहुत कम ले रहे हैं तो शरीर को केराटिन नाम का प्रोटीन नहीं मिल पाता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत होने के लिए जरूरी होता है।
अगर आपको उपरोक्त में से एक या दो लक्षण दिख रहे है और आप जानना चाहते हैं कि प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं? तो यह हो सकता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही हो। ऐसे में आपको अपनी डाइट में दालें, पनीर, अंडे, चिकन, सोयाबीन या नट्स शामिल करना करनी चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल शरीर प्रोटीन की कमी से जुड़े लक्षणों से जुड़ी सही जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।