अपने दिल की हिफाजत करें: जीवनभर स्वस्थ रहने की आसान आदतें डालें
Healthy Heart Tips in Hindi: दिल को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। यह शरीर में खून पहुंचाने का काम करता है। दिल को हेल्दी रखने के लिए कुछ अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है।
Dil ko Healthy Kaise Rakhe: दिल या हृदय हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है। यह हर समय काम करता है और पूरे शरीर में खून पहुंचाता है। हालांकि, आजकल गलत खान-पान, तनाव और कम शारीरिक गतिविधि की वजह से दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर समेत कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर हम अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में-
दिल को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आदतें
1. बैलेंस डाइट लें
दिल को स्वस्थ रखने के लिए सही और संतुलित भोजन लेना बहुत जरूरी है।
- रोजाना फल और हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें।
- अपनी डाइट में दाल और साबुत अनाज जरूर शामिल करें।
- नट्स और सीड्स का सेवन करें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ में सुधार करते हैं।
- ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन खाने से बचें।
- ज्यादा नमक और चीनी के सेवन से भी परहेज करें।
2. फिजिकली एक्टिव रहें
दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों का जोखिम कम करने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक करें। खाना खाने के बाद वॉक जरूर करना चाहिए।
- रोज सुबह योगाभ्यास और एक्सरसाइज करें।
- मेडिटेशन और प्राणायाम करने से भी दिल की सेहत में सुधार होता है।
- अगर डेस्क जॉब करते हैं, तो लंबे समय तक बैठे रहने से बचें। थोड़ी-थोड़ी देर में सीट से उठें और रिलैक्स करें।
3. वजन को नियंत्रित रखें
दिल को स्वस्थ रखने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना भी जरूरी होता है। दरअसल, मोटापा या ज्यादा वजन दिल पर दबाव डालता है। इससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। वजन को नियंत्रण में रखने के लिए हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज करें।
4. नियमित जांच कराएं
हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित रूप से दिल की जांच कराना भी बहुत जरूरी है। आपको कुछ-कुछ समय बाद ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करानी चाहिए। अगर बीपी, शुगर या कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से ज्यादा हो तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
5. धूम्रपान न करें
धूम्रपान करने से सिर्फ फेफड़ों के रोग नहीं, हृदय रोगों का जोखिमभी बढ़ जाता है। सिगरेट और तंबाकू, दिल की सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
6. तनाव कम करें
तनाव में रहने से दिल की सेहत गड़बड़ा सकती है, इससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए तनाव को कम करना बहुत जरूरी होता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करना भी फायदेमंद होता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। इनसे आपका तनाव कम होगा और हार्ट हेल्थ भी बेहतर बनी रहेगी।
दिल की कोई भी बीमारी अचानक नहीं होती है। दिल की बीमारियां धीरे-धीरे गलत आदतों से बढ़ती हैं। अगर आप रोजाना छोटी-छोटी, पर अच्छी आदतें अपनाएंगे तो इससे हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।