
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
prostate cancer health (AI generated image)
सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी कुछ हेल्थ कंडीशन्स के बारे में शेयर करना मुश्किल हो जाता है और प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं भी उनमें से एक है। यहां तक कि प्रोस्टेट कैंसर भी पुरुषों में होने वाली एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है, जिसके बारे में बात करने में वे अक्सर थोड़ा झिझकते हैं और इस कारण से कई बार इसके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे स्वास्थ्य से जुड़ी शुरूआती समस्याओं को इग्नोर करते रहते हैं और बाद में स्थिति गंभीर हो जाती है और ऐसे में अगर प्रोस्टेट कैंसर जैसी जानलेवा समस्या बन सकती है। डॉ. सुशील खरबंदा सीनियर कंसल्टेंट, RG हॉस्पिटल दिल्ली ने इस बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।
प्रोस्टेट कैंसर शुरुआती चरण में अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के विकसित हो सकता है। इसलिए 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों तथा जिनके परिवार में प्रोस्टेट कैंसर का इतिहास रहा हो, उन्हें नियमित जांच करानी चाहिए। हालांकि, कुछ शुरुआती संकेत ऐसे हैं जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए जो इस प्रकार हो सकते हैं -
हालांकि, जरूरी नहीं है किये लक्षण प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े ही हों, क्योंकि कई बार ये लक्षण किसी सामान्य सवास्थ्य समस्या के भी हो सकते हैं। लेकिन ऐसे में ध्यान रखना होगा कि अगर गलती से भी ये लक्षण प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े हों तो जल्दी जांच की मदद सेस्थिति को गंभीर होने से पहले ही उसका ट्रीटमेंट शुरु किया जा सकता है।
ऐसा नहीं है कि अगर आपको कोई लक्षण पहली बार दिख रहा है और ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं है, फिर भी आप डॉक्टर के पास दौड़ पड़ो। लेकिन अगर लक्षण गंभीर हैं और बार-बार दिख रहे हैं या फिर लंबे समय से लगातार कोई लक्षण दिख रहा है तो ऐसे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। ऐसे में जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाती है। समय पर जांच, जैसे Prostate-Specific Antigen टेस्ट और आवश्यकतानुसार अन्य परीक्षण, बीमारी की शीघ्र पहचान में मदद करते हैं। प्रारंभिक अवस्था में प्रोस्टेट कैंसर का उपचार अधिक प्रभावी होता है और रोगी के स्वस्थ जीवन की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल प्रोस्टेट कैंसर से जुड़ी जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।