... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 30, 2018 7:08 PM IST
Image credits by: यूरीन पास करने में दिक्कत होना प्रोस्टेट कैंसर का हो सकता है लक्षण। © Shutterstock.
उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट कैंसर के होने की संभावना बढ़ जाती है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दशकों में प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कैंसर का यह प्रकार 60 से अधिक उम्र वाले पुरुषों के प्रोस्टेट ग्रंथि में होने की संभावना अधिक होती है। प्रोस्टेट ग्रंथि अखरोट के आकार की एक ऐसी होती है जो पेशाब की नली के चारों ओर होती है। इसका काम वीर्य में मौजूद एक द्रव पदार्थ का निर्माण करना है।
पेशाब करने में समस्या
पेशाब करने में समस्या ही प्रोस्टेट कैंसर का प्रमुख लक्षण है। प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने के कारण पेशाब करने में परेशानी होती है। रात में बार-बार पेशाब जाना, अचानक से पेशाब निकल आना, पेशाब रोकने में समस्या, आदि लक्षण प्रोस्टेट कैंसर में दिखाई पड़ते हैं। अगर पेशाब करने में समस्या कई दिनों तक बनी रहे तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें, यह कैंसर हो सकता है।
टेस्टिकल्स में बदलाव
हालांकि टेस्टिकल्स में बदलाव टेस्टिकुलर कैंसर का संकेत हो सकता है। लेकिन प्रोस्टेट ग्रंथि में ही टेस्टिक्स होते हैं जो प्रोस्टेट कैंसर के कारण बदल सकते हैं। अगर आपके टेस्टिकल्स का आकार बढ़ रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके आलाव टेस्टिकल्स में किसी भी तरह का बदलाव प्रोस्टेट कैंसर से संबंधित हो सकता है। अपने टेस्टिकल्स की नियमित रूप से जांच कीजिए, टेस्टिकल्स की जांच आप स्वयं कर सकते हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार का बदलाव दिखे तो इसकी जांच करायें।
यह भी पढ़ें – तंदूर का यह स्वाद सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें कैसे
खून निकलना
प्रोस्टेट कैंसर के कारण पेशाब के साथ खून भी आयेगा, इसके अलावा मल के साथ भी खून निकल सकता है। प्रोस्टेट कैंसर के अलावा कोलेन, किडनी, ब्लैडर कैंसर में भी खून निकलता है। लगातार खून का निकलना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर कैंसर है तो इसके कारण खून मलाशय के द्वारा बाहर निकलता है। हालांकि यह समस्या 50 की उम्र के बाद होती है, लेकिन वर्तमान लाइफस्टाइल के कारण यह किसी भी उम्र में हो सकती है।
त्वचा में बदलाव
अगर शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा में किसी भी प्रकार का बदलाव हो तो चिकित्सक से संपर्क कीजिए। त्वचा में असामान्य रूप से परिवर्तन होना कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति की त्वचा बेवजह सांवली या काली पड़ने लगी हो तो इसे नजअंदाज न करें। त्वचा का पीला पड़ना भी प्रोस्टेट कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
यह भी पढ़ें – खोपड़ी और मस्तिष्क के बीच हुई गुप्त सुरंगों की खोज
दर्द होना
अगर आप बहुत काम करते हैं और देर तक कुर्सी पर बैठते हैं तो कमर, पीठ आदि जगह दर्द होना सामान्य है। लेकिन बिना किसी समस्या के शरीर के किसी भी हिस्से में लगातार दर्द होना कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर लगातार पीठ में दर्द हो रहा हो तो यह कोलोरेक्टल या प्रोस्टेट कैंसर का कारण हो सकता है। इसके अलावा कमर के आसपास की मांसपेशियों में भी दर्द होता है। इससे नजरअंदाज न करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.