• हिंदी

करीना कपूर ने कहा उन्हें पीरियड्स में होती थीं ये समस्याएं, जानें माहवारी के दौरान तकलीफों से आराम पाने के कुछ आसान उपाय

करीना कपूर ने कहा उन्हें पीरियड्स में होती थीं ये समस्याएं, जानें माहवारी के दौरान तकलीफों से आराम पाने के कुछ आसान उपाय
करीना कपूर ने कहा उन्हें पीरियड्स में होती थीं ये समस्याएं, जानें माहवारी के दौरान तकलीफों से आराम पाने के कुछ आसान उपाय

करीना ने कहा, हर लड़की का शरीर डिफरेंट होता और हर महिला के शरीर की शक्ति और आराम की ज़रूरत भी दूसरे से अलग होती है। जहां कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान केवल थकान महसूस होती है तो, वहीं कुछ महिलाओं को पेट में बहुत अधिक दर्द होता है। यह नहीं कई महिलाएं कमर और पीठ के दर्द से परेशान हो जाती हैं।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 19, 2020 2:31 AM IST

Problems during Periods : पीरियड्स और पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफें हर महिला की ज़िंदगी का हिस्सा होती हैं। इन तकलीफों से गुज़रते हुए महिलाएं अपनी ज़िंदगी के हर महीने में 5-7 दिन काटती हैं। लेकिन, सार्वजनिक स्तर पर इस बारे में बात नहीं की जाती है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इस महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर बात की है। करीना ने बताया कि उन्हें पीरियड्स के दौरान किन तकलीफों से गुज़रना पड़ता था। बता दें कि करीना कपूर दूसरी बार मां (Kareena Kapoor Pregnancy) बनने वाली हैं और इन दिनों उनका प्रेगनेंसी का तीसरा ट्राईमेस्टर चल रहा है। (Kareena Kapoor about Problems during Periods )

क्या महिलाओं को मिलनी चाहिए पीरियड लीव?

दअरसल, करीना कपूर से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या महिलाओं को माहवारी के दिनों में पीरियड लीव मिलनी चाहिए? इस सवाल पर अपनी राय रखते हुए करीना ने कहा, हर लड़की का शरीर डिफरेंट होता और हर महिला के शरीर की शक्ति और आराम की ज़रूरत भी दूसरे से अलग होती है। जहां कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान केवल थकान (Lethargy) महसूस होती है तो, वहीं कुछ महिलाओं को पेट में बहुत अधिक दर्द होता है। यह नहीं कई महिलाएं कमर और पीठ के दर्द (Back Pain during Periods) से परेशान हो जाती हैं। ऐसे में कम्पनियों को इस बात की संवेदनशीलता को समझना चाहिए कि, अगर उनकी किसी फीमेल कर्मचारी को पीरियड लीव (Period Leave) की ज़रूरत है तो उसे मना ना किया जाए। (Problems during Periods )

[caption id="attachment_786429" align="aligncenter" width="655"]kareena kapoor on periods pain सभी कामकाजी महिलाओं की तरह करीना भी पीरियड्स के दौरान शूटिंग करती थीं। लेकिन, करीना ने बताया कि उन्हें ऐसे समय में डांस करने में परेशानी होती थी।[/caption]

Also Read

More News

करीना ने कहा पीरियड्स में डांस की शूटिंग्स कर पाना था मुश्किल

बता दें कि यह इंटरव्यू एक ब्रांड प्रमोशन कैम्पेन का पार्ट है जिसके लिए करीना कपूर भी आगे आयी हैं। बातचीत के दौरान करीना ने अपने अनुभव भी साझा किए। करीना ने कहा कि पीरियड्स के दौरान उन्हें दर्द (Period Pain) नहीं होता था। लेकिन, वह असहज ज़रूर रहती थीं। सभी कामकाजी महिलाओं की तरह करीना भी पीरियड्स के दौरान शूटिंग (Working during Periods) करती थीं। लेकिन, करीना ने बताया कि उन्हें ऐसे समय में डांस करने में परेशानी होती थी। इसीलिए वह पीरियड्स के दौरान ऐसे काम करती थीं जो आसानी से हो जाएं और उन्हें बहुत थकान या असुविधा ना हो। (Problems during Periods )

पीरियड्स में महिलाओं को होती हैं ये समस्याएं

  • पेट में दर्द (Stomach Pain)
  • पीठ खासकर कमर में दर्द (Back Pain)
  • चक्कर, कमज़ोरी
  • बुखार
  • उल्टी और चक्कर आना
  • भूख ना लगना
  • शरीर में सूजन
  • कॉन्स्टिपेशन (Constipation) और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं

[caption id="attachment_786432" align="aligncenter" width="655"] पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफें हर महिला की ज़िंदगी का हिस्सा होती हैं। इन तकलीफों से गुज़रते हुए महिलाएं अपनी ज़िंदगी के हर महीने में 5-7 दिन काटती हैं।[/caption]

उपाय जो दिलाएंगे पीरियड पेन से आराम

  • जंक फूड ना खाएं। पीरियड्स में फास्ट फूड, जंक फूड, डीप फ्राइड खाना और बोतलबंद ड्रिंक्स पीने से बचें।
  • शक्कर वाली चीज़ें जैसे- कॉफी, चॉकलेट, कैंडी, शर्बत से परहेज करें।
  • अल्कोहल और स्मोकिंग ना करें।
  • गर्म तासीर वाली चीज़ों को ना खाएं। जैसे- अण्डा, कद्दू, मांस, आलू, गर्म मसाले
  • पीरियड्स के दौरान सी-फूड्स जैसे मछली, छींगा, प्रॉन्स आदि का सेवन ना करें।