Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मौसम बदलने के समय सबसे ज्यादा लोग खांसी, गले में खराश और टॉन्सिल में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। टॉन्सिल गले के दोनों तरफ स्थित लिम्फ नोड्स होता है। टॉन्सिलाइटिस होने पर टॉन्सिल में सूजन और दर्द बढ़ जाता है। यह किसी को भी हो सकता है। यह वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होती है, जिसकी वजह से टॉन्सिल का आकार बढ़ जाता है। टॉन्सिलाइटिस के आम लक्षणों में गले में खराश, बुखार, सिरदर्द, खांसी और छींकना शामिल है। आप इसे कुछ आसान घरेलू नुस्खों से भी ठीक कर सकते हैं।
टॉन्सिल की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय
लगातार बनी हुई है सूखी खांसी, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपचार
नमक वाला पानी: टॉन्सिलाइटिस होने में सबसे बेहतर और आसान उपचार है नमक वाले पानी से गरारे करना। नमक बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। इससे सूजन भी कम होती है। इससे दर्द से तुरंत राहत मिलती है। एक चम्मच नमक को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे करें।
नींबू: नींबू में एंटी-फंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। ये सभी इंफेक्शन के साथ-साथ सूजन भी कम करते हैं। इसमें विटामिन-सी उच्च मात्रा में होती है जो टॉन्सिलाइटिस के कारण होने वाले इंफेक्शन से बचाता है। एक गिलास पीने लें। इसमें नींबू और नमक मिलाएं और पिएं। दर्द से राहत मिलेगी।
वॉटर बॉटल में पीते हैं पानी तो संभल जाएं हो सकते हैं बीमार, जानें क्यों
तुलसी: तुलसी एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होता है। टॉन्सिलाइटिस से परेशान हैं, तो एक कप पानी में 10 से 12 तुलसी के पत्तों को डालकर उसे 10 मिनट तक उबालें। उस पानी को छान कर अलग कर लें। इसे पिएं। इस प्रक्रिया को 3 दिन तक लगातार करें। आपको आराम मिलेगा।
खांसी और कफ से हैं परेशान, तो मिश्री करेगी इसका इलाज
हल्दी: हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो टॉन्सिलाइटिस के इंफेक्शन को दूर करता है। एक चम्मच हल्दी पाउडर और नमक को गर्म पानी में मिलाएं। दिन में 2 से 3 बार इस मिश्रण से गरारे करें। इससे सूजन और दर्द कम होगा।
बार-बार खांसी कर रहा है परेशान, तो डॉर्क चॉकलेट है समाधान
दालचीनी: दालचीनी का उपयोग टॉन्सिलाइटिस के उपचार के लिए किया जाता है। एंटीमाइक्रोबियल गुण होने के कारण दालचीनी टॉन्सिल में बैक्टीरिया और माइक्रोऑर्गेनिज्म के विकास को रोकता है और दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। दालचीनी का पाउडर और शहद को गर्म पानी में मिलाएं और दिन में 2 से 3 बार पिएं। राहत मिलेगी।