Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to prevent Prediabetes: प्री-डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जो ना केवल कम उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रही है बल्कि, इसने दुनिया भर में डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ा दी हैं। प्री-डायबिटीज के खतरे को पहचान कर इसकी रोकथाम जरूरी है वर्ना यह आगे चलकर एक बड़ी महामारी (full-blown epidemic) का रूप ले सकती है। डॉ. चारूशिला ढोले (Dr. Charushila Dhole, DM Endocrinologist, Aditya Birla Memorial Hospital) का कहना है कि, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब डाइट और कसरत करने से बचने जैसी आदतों के कारण प्री-डायबिटीज का रिस्क युवाओं और यंगस्टर्स में भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, युवाओं में कई गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क भी प्री-डायबिटीज की वजह से बढ़ सकता है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 में 18 साल से अधिक उम्र के 96 मिलियन लोगों को प्रीडायबिटीज की समस्या रही है।
डॉ. चारूशीला ढोले कहती हैं कि. प्रीडायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड शुगर लेवल सामान्य लोगों के ब्लड शुगर लेवल की तुलना में अधिक होता है, हालांकि, यह स्तर डायबिटीज के मरीजों के ब्लड शुगर के स्तर से कम ही होता है। अगर लापरवाही बरती जाए तो इस तरह के लोगों में आगे चलकर डायबिटीज होने का खतरा अधिक होता है। हालांकि, प्रीडायबिटीज के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इस समस्या से पूरी तरह से बचा जा सकता है और यह स्थिति ठीक हो सकती है।
प्रीडायबिटीज की स्थिति का जल्द से जल्द पता लगाना महत्वपूर्ण है,खासकर कम उम्र के लोगों को इसके खतरे को समझने के लिए इसका डायग्नोसिस करना जरूरी है। रूटीन चेकअप के दौरान एक ब्लड टेस्ट किया जाता है और उसके आधार पर स्थिति की गम्भीरता को समझा जा सकता है। ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर ही उनकी समस्या को मैनेज करने के सुझाव भी दिए जा सकते हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार, रोजमर्रा के जीवन में छोटे-मोटे बदलाव करने (जैसे सीढ़ियां चढ़ने) से भी डायबिटीज के रिस्क को कम किया (how to reduce the risk of developing diabetes) जा सकता है। इसके साथ ही अनहेल्दी, जंक और फास्ट फूड खाने जैसी आदतों को कंट्रोल करने से भी प्रीडायबिटीज की स्थिति से बचा जा सकता है।