अगर रहना है दिल की बीमारी से दूर, तो खाने में कम करें ये 2 सफेद चीजें, जानें उनके नाम

खाने में ज्यादा चीनी और नमक खाना हमारे लिेए खतरे की घंटी से कम नहीं है। कई रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादा चीनी हमारे दिल और किडनी के लिए बेहद ही खतरनाक है

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : September 18, 2023 7:20 PM IST

कुछ लोग खाने में बहुत तेज नमक खाते हैं और साथ ही चीनी का भी बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो खाने में नमक आगे डालकर भी खाते हैं। खाने में ज्यादा चीनी और नमक खाना हमारे लिेए खतरे की घंटी से कम नहीं है। कई रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादा चीनी हमारे दिल और किडनी के लिए बेहद ही खतरनाक है, और इसके खतरनाक असर शरीर पर दिखाई भी देते हैं। नमक और चीनी का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियो को पैदा करता है, इसके ज्यादा सेवन से डायबिटीज और मोटापा की समस्या बढ़ जाती है, सवाल अब ये उठता है कि नमक और चीनी वाला खाना खाने से हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है, आइए जानते है इसके बारे में।

ज्यादा चीनी वाली चीजें खाने से शरीर पर क्या असर पड़ते हैं?

मोटापे की समस्या

ज्यादा चीनी के सेवन से हम मोटापे का शिकार हो जाते हैं, अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आपको ज्याद चीनी वाली चीजो के सेवन से बचना चाहिए, क्योकि चीनी वाली चीजे आसानी से पच जाती है और हमें जल्द ही भूख लगने लगती है, और साथ ही इन चीजो में भरपूर मात्रा में फैट, प्रोटिन और फाइबर होता है, जो हमारी भूख को ओर ज्यादा बढ़ाने का काम करते है, जिसकी वजह से हम मोटापे का शिकार हो जाते है, जिसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा ओर ज्यादा बढ़ जाता है।

लिवर पर असर

ज्यादा चीनी खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं, बल्कि लिवर से जुड़ी बीमारी भी हो जाती हैं, क्योंकि ज्यादा मीठा खाने से हमारे लिवर में फैट जमा हो जाता है और जिसके कारण फैटी लिवर और मोटापा की समस्या शुरू हो जाती है, जो दिल की बीमारियों को ओर ज्यादा बढ़ा देते है।

दिल पर असर

ज्यादा नमक खाने से दिल पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है और हम दिल से जुड़ी बीमारियों को खुद ही बढ़ा देते हैं। नमक में काफी ज्यादा मात्रा में सोडियम होता है, जिसकी कारण ये शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और जो बीपी की समस्या को बढ़ा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source