Preventing Black Fungus in Diabetes: डायबिटीज में ब्लैक फंगस से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

ब्लैक फंगस कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी एक बीमारी है और हाई ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों में इसका खतरा बहुत अधिक है। ऐसे में डॉक्टर डायबिटीज के रोगियों को ब्लैक फंगस के प्रति सावधान रहने की सलाह देते हैं। (Preventing Black Fungus in Diabetes in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 6, 2021 4:05 PM IST

Preventing Black Fungus in Diabetes: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच डॉक्टरों और लोगों को ब्लैक फंगस का डर भी सता रहा है। देश के हर हिस्से से ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं जिससे, अस्पतालों पर भार बढ़ रहा है। बता दें कि ब्लैक फंगस कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी एक बीमारी है और हाई ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों में इसका खतरा बहुत अधिक है। ऐसे में डॉक्टर डायबिटीज के रोगियों को ब्लैक फंगस के प्रति सावधान रहने की सलाह देते हैं। (Preventing Black Fungus in Diabetes in Hindi)

ब्लैक फंगस के 80 फीसदी मरीज हैं डायबिटीज से पीड़ित

कई स्टडीज़ में यह कहा जा चुका है कि ब्लैक फंगस के 75-80 फीसदी मामलों में व्यक्ति डायबिटीज का मरीज रह चुका है। वहीं इंदौर के एमवाय अस्पताल में ब्लैक फंगस के मामलों पर विशेष ध्यान दे रहे एमवाय अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि, उनके अस्पताल में आए ब्लैक फंगस के ज़्यादातर मरीजों की केस हिस्ट्री में ऐसा पाया गया है कि उन्हें कोविड संक्रमण हो चुका है। वहीं, कोरोना संक्रमित लोगों में डायबिटीज के मरीज़ों की बड़ी संख्या का पता चला है ।

डॉ. ठाकुर ने कहा कि , "कोविड संक्रमण से रिकवर करने वाले मरीज़ों को खास ख्याल रखने की सलाह दी गयी है। विशेषकर ऐसे मरीज जो हाल ही में ठीक हुए हैं और डायबिटीज से भी पीड़ित हैं। उन्हें, रिकवरी के बाद 6-8 सप्ताह लगातार मास्क पहनना चाहिए। इसके साथ ही इन लोगों को घर के बाहर नहीं जाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "कोविड संक्रमित लोगों का ख्याल उनके परिवार वालों को भी रखना चाहिए। जैसे ही उस व्यक्ति में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखायी दें, तुरंत ही अस्पताल और डॉक्टर को इस बारे में सूचित करे। जितनी जल्दी लक्षणों की पहचान होती है उतनी जल्दी ब्लैक फंगल इंफेक्शन का इलाज भी संभव होता है।"

डायबिटीज में ब्लैक फंगस से बचने के लिए टिप्स

शुगर लेवल रखें नियंत्रित

जैसा कि एक्सपर्ट्स हमेशा से सलाह देते हैं कि डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए हमेशा ब्लड शुगर लेवल पर नज़र बनाए रखें। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को कोरोना और ब्लैक फंगस के दौर में खुद को इन बीमारियों से बचाने के लिए ब्लड शुगर लेवल नियमित चेक करते रहें। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रक्त में ग्लूकोज़ या ब्लड शुगर की अधिक मात्रा ब्लैक फंगस को पनपने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करता है। इसीलिए अपना ब्लड शुगर टेस्ट हमेशा करते रहें। (Preventing Black Fungus in Diabetes)

कंट्रोल करें अपना शुगर लेवल

हर हाल में अपने रक्त में ग्लूकोज़ की मात्रा नॉर्मल रेंज में ही रहने दें। ब्लड शुगर लेवल अधिक बढ़ जाने से ब्लैक फंगस और दूसरे इंफेक्शन का रिस्क बढ़ सकता है।

स्टेरॉयड का इस्तेमाल करें संभलकर

कोविड के गम्भीर मामलों में स्टेरॉयड (steroids) की भी मदद ली जाती है। एक्सपर्ट्स इस बात का दावा पहले ही कर चुके हैं कि डायबिटीज में स्टेरॉयड का ग़लत या अधिक इस्तेमाल ब्लैक फंगस की प्रमुख वजह है। इसीलिए, डॉक्टर से इस बारे में विचार-विमर्श करें। (Tips for diabetic patients with steroids)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source