
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 24, 2025 2:10 PM IST
Premanand Ji Maharaj Health: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर आई है और यह खबर उनके चाहने वालों के लिए बेहद खुशी की बात है। प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में काफी सुधार है और उन्होंने अपनी सुबह की पदयात्रा फिर से शुरु कर दी है। बता दें कि काफी समय से प्रेमानंद महाराज की तबीयत काफी खराब चल रही थी, जिसके उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और फैन्स भी उनके चेहरे व आंखों पर आई सूजन को देखकर काफी परेशान थे। लेकिन धीरे-धीरे करके उनके स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है और उन्होंने अपनी पैदल यात्रा भी शुरु कर दी है। लेकिन साथ ही में उनके पेट में सूजन की भी खबर आ रही है।
दरअसल बीते मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉक्टरों ने प्रेमानंद जी के पेट में सूजन को महसूस किया और इसके चलते डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। हालांकि, सीटी स्कैन की रिपोर्ट में क्या मिला इस बारे में तो कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन उनके शिष्यों का कहना है कि कोई चिंता की बात नहीं है।
(और पढ़ें - मशीन से फिल्टर करना पड़ रहा है प्रेमानंद जी का खून)
पदयात्रा शुरु करने के बाद उनके चाहने वालों की भीड़ उन्हें देखने के लिए पहुंच गई और वृंदावन के रोड़ व गलियों किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी लाईन लग गई। लेकिन उन्हें देखे के बाद उनके चाहने वालों का कहना है कि प्रेमानंद महाराज पहले से स्वस्थ दिख रहे हैं और धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
(और पढ़ें - किडनी रोग क्यों होता है)
बता दें कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं और उन्हें समय-समय पर किडनी डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई थी और उन्हें पहले से ज्यादा समय तक और बार-बार डायलिसिस की जरूरत पड़ रही थी। लेकिन अब धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में फिर से सुधार हो रहा है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।