प्रेगनेंसी के दौरान बीपी कंट्रोल करने के आसान तरीके

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने का एक सबसे बेहतर उपाय ये है कि आप नमक का कम से कम सेवन करें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

हाइपरटेंशन एक गंभीर समस्या है। लगभग छह फीसदी गर्भवती महिलाएं हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं। अगर कोई महिला गर्भावस्था से 20 हफ्ते पहले हाइपरटेंशन से पीड़ित होती है, तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है लेकिन अगर गर्भावस्था के दौरान पीड़ित होने को प्रेगनेंसी इन्डूस्ट हाइपरटेंशन (PIH) या जेस्टेशनल हाइपरटेंशन (gestational hypertension) कहा जाता है। आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से एंटी-हाइपरटेंसिव दवाएं खाने से बचना चाहिए। पढ़ें- जानिये गर्भावस्था में हर हाल में क्यों ज़रूरी है कैल्शियम सप्लीमेंट

गाइनकोलोजिस्ट डॉक्टर नूपुर गुप्ता के अनुसार, आपके लिए बेहतर ये है कि आपको अपने चिकित्सक को ये बताना चाहिए कि आप हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं। वो आपकी दवाएं बदल सकता है। इसी तरह अगर आप जेस्टेशनल हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं, तो चिकित्सक उसके हिसाब से दवाओं का सुझाव देगा। इसके अलावा डॉक्टर ब्लड प्रेशर की नियमित जांच के लिए कह सकता है। अगर कोई महिला हाइपरटेशन से पीड़ित है, तो उसे 28 हफ्तों तक हर चौथे हफ्ते अपना बीपी चेक करना चाहिए और उसके बाद बीपी चेक करने की फ्रीक्वेंसी बढ़ानी चाहिए। यानि 28 से 36 हफ्ते तक हर दूसरे हफ्ते बीपी चेक करना चाहिए और उसके बाद 40 हफ्तों तक हर हफ्ते चेक करना चाहिए।

इन संकेतों का रखें ध्यान

अगर आप घर पर ही अपना बीपी चेक कर रही हैं और वो 140/90 मिमी /एचजी के आसपास है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। दूसरा गर्भावस्था में पैरों में सूजन आम बात है लेकिन अगर सूजन कम नहीं हो रही और उसमें दर्द है, तो आप सतर्क हो जाएं। जेस्टेशनल हाइपरटेंशन के अन्य लक्षण सिरदर्द, हीटबर्न, हाथों में सूजन और आंखों की रौशनी कम होना भी है।

प्रेगनेंसी में बीपी कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

डॉक्टर के अनुसार, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने का एक सबसे बेहतर उपाय ये है कि आप नमक का कम से कम सेवन करें। दूसरा आपको एक लैटरल पोजीशन (lateral position) में आराम करना चाहिए और नियमित रूप से बीपी चेक करना चाहिए। इसके अलावा सही समय पर दवाएं लेना बहुत जरूरी है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source