Prediabetes: डायबिटीज़ से पहले होता है प्रीडायबिटीज़, इस हेल्थ कंडीशन से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अगर,  कोई व्यक्ति प्रीडायबिटिक है तो, उसका अर्थ यही होता है कि उसके रक्त में ग्लूकोज़ या शुगर  की मात्रा अधिक है। लेकिन,  वह व्यक्ति डायबिटीज़ का मरीज़ नहीं है। इसीलिए,  प्रीडायबिटीज़ की स्थिति एक चेतावनी के तौर पर समझनी चाहिए। और तुरंत प्रीडायबिटिक्स को अपनी डायट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना शुरु कर देना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 28, 2020 12:57 PM IST

प्रीडायबिटिक (Prediabetic) किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ का मरीज़  (Tips to prevent Prediabetes) घोषित करने से पहले की स्थिति है। इसीलिए,  एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स प्रिडायबिटिक्स को खास तरीके से अपनी सेहत का का ख्याल रखने की सलाह देते हैं। ताकि,  किसी व्यक्ति के ब्लड शुगर लेवल्स को बढ़ने और डायबिटीज़ में तब्दील होने से रोका जा सके।

टिप्स जो बचाती हैं प्रीडायबिटिक बनने से   (Tips to prevent Prediabetes)  :

अगर,  कोई व्यक्ति प्रीडायबिटिक है तो, उसका अर्थ यही होता है कि उसके रक्त में ग्लूकोज़ या शुगर  की मात्रा अधिक है। लेकिन,  वह व्यक्ति डायबिटीज़ का मरीज़ नहीं है। इसीलिए,  प्रीडायबिटीज़   (Tips to prevent Prediabetes)  की स्थिति एक चेतावनी के तौर पर समझनी चाहिए। और तुरंत प्रीडायबिटिक्स को अपनी डायट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना शुरु कर देना चाहिए। जिस तरह डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए कुछ चीज़ें स्थिति को गम्भीर बनाने का काम करती हैं। ठीक वैसे ही प्रीडायबिटिक्स के लिए भी कुछ ग़लतियां और स्थितियां नुकसान दायक साबित हो सकती हैं। ऐसे में प्रीडायबिटीज़ से बचने के लिए भी कुछ बेसिक और साधारण बातों का ध्यान रखने से हो सकता है फायदा।

गट को बनाए हेल्दी:

आपके गट में मौजूद गुड बैक्टेरिया आपकी बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन,  अगर इनकी तादाद में किसी प्रकार की गड़बड़ी आ जाए, तो, आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इससे,  गट में सूजन की स्थिति बन जाती है। जो, ग्लूकोज़ मेटाबॉलिज़्म की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। जब, ऐसा होता है तो, खून में ग्लूकोज़ या शुगर का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है। इससे,  कोई व्यक्ति प्रीडायबिटिक भी बन सकता है।

Tips for Managing Diabetes: अपनाएं ये 4 हेल्दी इटिंग हैबिट्स, हमेशा रहेगा नियंत्रित आपका ब्लड शुगर लेवल

फाइबर युक्त भोजन लें:

गट को हेल्दी रखने के लिए डायट की मदद लें। अपने भोजन में फाइबर वाली चीज़ें शामिल करें। दरअसल,  फाइबर  गट बैक्टेरिया के लेवल और मात्रा को संतुलित रखने का कार्य करता है। जिससे,  पाचन तंत्र और उससे जुड़ी समस्याएं भी ठीक रहती हैं। साथ ही,  शरीर को भोजन से सही पोषण भी प्राप्त होता है।

Beetroot in Diabetes: डायबिटिक्स कर सकते हैं चुकंदर का सेवन, नुकसान नहीं होंगे फायदे

एक्टिव रहें:

एक एक्टिव लाइफस्टाइल ना केवल ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकती है। बल्कि, यह वेट लॉस में भी मदद करती है। इसीलिए,  एक्टिव रहें। एक्सरसाइज़ करें। सुबह जल्दी उठें और रात में समय से सोएं। पूरा दिन बैठकर काम करने वाले लोग बीच-बीच में थोड़े ब्रेक ले कर डेस्क के आसपास ही चलें। सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। इस तरह खुद को एक्टिव रखें।   (Tips to prevent Prediabetes)

Exercise Tips for Diabetics: डायबिटीज़ मैनेजमेंट में मदद करता है वेट लॉस, जिम गए बिना वेट लॉस करें ऐसे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source