गर्मियों में बढ़ सकती हैं डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स,फॉलो करें ये टिप्स शुगर लेवल रहेगा कम

बदलते तापमान की वजह से ब्लड शुगर लेवल असंतुलित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही कई तरह की कॉम्प्लिकेशन्स भी बढ़ सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 21, 2023 7:49 PM IST

How to manage diabetes in summer: मौसम सर्दी का हो या गर्मी का हाई ब्लड शुगर लेवल की चिंता डायबिटीज के मरीजों के लिए बनी रहती है। जैसा कि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ना डायबिटिक्स के लिए मुश्किल साबित हा सकता है। इसीलिए,  डायबिटीज के मरीजों को हर बार मौसम बदलने के साथ सावधान होने की सलाह दी जाती है क्योकि,बदलते तापमान की वजह से ब्लड शुगर लेवल असंतुलित (uncontrolled blood sugar level) होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही कई तरह की कॉम्प्लिकेशन्स भी बढ़ सकती हैं। गर्मियों के मौसम में उमस और गर्मी की वजह से डायबिटीज के मरीजों को बार-बार पेशाब (frequent urination) आती है जिसकी वजह से उनके शरीर में पानी की कमी (dehydration) हो सकती है। वहीं, गर्मियों में हमारा शरीर इंसुलिन (insulin) का इस्तेमाल अलग तरीकों से करना है और इसीलिए, इंसुलिन लेने वाले लोगों को भी अपना बहुत ख्याल रखने की जरूरत पड़ सकती है।

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को किस तरह की सावधानियां (precautions diabetes patients should take in summer season) बरतनी चाहिए और उन्हें किस तरह की लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए, पढ़ें यहां। (How to manage diabetes in summer in Hindi)

गर्मी में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए टिप्स  (Tips for managing diabetes in summer season)

कसरत करें और एक्टिव रहें (Stay Active in summers to manage blood sugar levels)

गर्मियों के मौसम में धूप और गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इससे डायबिटीज को मैनेज करना आसान हो सकता है। वहीं, गर्मियों में फिजिकली एक्टिव रहना भी महत्वपूर्ण है। गर्मियों में सुबह और शाम वॉक करें। इसी तरह लंच और डिनर जैसे हेवी मील खाने के बाद कम से कम 10 मिनट की वॉक जरूर करें। इससे, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद होती है।

थाली में बढ़ाएं फाइबर की मात्रा

हाई-फाइबर फूड्स खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है और इससे डायबिटीज को मैनेज करने में मदद होती है। डाइटरी फाइबर से भरपूर फूड्स भोजन को धीरे-धीरे पचाने में डाइजेस्टिव सिस्टम की मदद करता है जिससे ब्लड शुगर लेवल भी लो रहेगा। फाइबर से भरपूर सब्जियां और फल वेट लॉस में मदद होती है जिससे डायबिटीज मैनेज करने में मदद होती है। फाइबर से भरपूर फूड्स ब्लड प्रेशर लेवल और मोटापे का साथ-साथ कैंसर का रिस्क भी कम होता है।

डाइटरी फाइबर के लिए इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं-

  • ब्राउन राइस और ओटे्स
  • सेब, नाशपाती और अमरूद जैसे फल
  • टमाटर, गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियां।

मीठी चीजों का सेवन करें कम

गर्मियों में डिहाइड्रेशन और सुस्ती से बचने के लिए लोग बार-बार कोल्ड्रिंक, शर्बत और जूसेस का सेवन करते हैं। इन चीजों में शक्कर, गुड़ और अन्य तरह की मीठी चीजें मिलायी जाती हैं। लेकिन,डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठे शर्बत और कोल्ड्रिंक्स पीने से अधिक नुकसान हो सकता है। इसी तरह सब्जियों और फलों के जूस बनाने से उनका फाइबर अलग हो जाता है और जब यह जूस आप पीते हैं तो आपको फाइबर का कोई फायदा नहीं मिलता। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल स्पाइक हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source